रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने की डेफऐक्सपो-2022 की तैयारियों की समीक्षा - JALORE NEWS
![]() |
Defense-Secretary-Dr-Ajay-Kumar-reviews-the-preparations-for-DefExpo-2022 |
रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने की डेफऐक्सपो-2022 की तैयारियों की समीक्षा - JALORE NEWS
जीएनए गांधीनगर ( 14 अक्टुबर 2022 ) भारत की प्रमुख रक्षा प्रदर्शनी डेफऐस्पो -2022 (DefExpo-2022) का 12 वां संस्करण 18 से 22 अक्टूबर 2022 तक गांधीनगर, गुजरात में आयोजित होगा।
यह भूमि, नौसेना और होमलैंड सुरक्षा प्रणालियों पर एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है, जिसमें देश को रक्षा क्षेत्र में एक उभरते हुए मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में पेश करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो रक्षा क्षेत्र में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। यह अभी तक हुए सभी संस्करणों में पहला संस्करण है, जो विशेष रूप से भारतीय कंपनियों के लिए है और नई टेक्नोलॉजी को समाधान स्तर तक लाने का वादा करता है, साथ ही यह दुनिया के लिए भारत की रक्षा निर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा। मंत्रालय के प्रयासों के साथ राज्य के साथ साझेदारी में डेफएक्सपो -2022 दो महीने से भी कम समय में बिक गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
प्रदर्शनी के फ्लैगशिप कार्यक्रम की सभी तैयारियों की साइट पर समीक्षा के लिए रक्षा सचिव, डॉ. अजय कुमार, आईएएस, अतिरिक्त सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री संजय जाजू, आईएएस ने 14 अक्टूबर 2022 को गांधीनगर का दौरा किया।
डॉ. अजय कुमार ने डेफएक्सपो 2022 में कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र (एमएमसीईसी) में हो रही तैयारियों को देखा। यह पहला कार्यक्रम है, जहां दो रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन अर्थात भारत और अफ्रीका के रक्षा संवाद के साथ जुड़ा है। साथ ही विशेष संवाद और आईओआर (IOR) + कॉन्क्लेव के साथ द्विपक्षीय बैठकें शामिल हैं, जिसमें 75+ देश शामिल होंगे। उन्होंने सभी हितधारकों को स्वामित्व लेने और सभी तरह से तैयार होने के लिए अंतिम समय में तेजी लाने और इस योजना को यादगार और सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र (एचईसी) में भारतीय पैवेलियन और अन्य हॉल का भी दौरा किया, जहां विभिन्न रक्षा कंपनियां अपने उपकरणों और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।
रक्षा सचिव ने गुजरात के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भी मुलाकात की और रक्षा मंत्रालय की ओर से रक्षा प्रदर्शनी 2022 के लिए उन्हें निमंत्रण दिया।
उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से भी मुलाकात की और उन्हें डेफएक्सपो 2022 में आने के लिए आमंत्रित किया।
रक्षा सचिव ने दोनों गणमान्य व्यक्तियों को राज्य सरकार के साथ मिलकर MoD द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुचारू योजना सुनिश्चित करने के लिए MoD और गुजरात सरकार के बीच समन्वय और तालमेल की सराहना की, जिसे वे एक सफल डेफएक्सपो 2022 के रूप में देखते हैं।
बाद में, रक्षा सचिव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की, जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से इस आयोजन को एक बड़ा सफल आयोजन बनाने में भागीदार बनने का आह्वान किया।
यह आयोजन अब तक के सबसे बड़े कुल क्षेत्रफल एक लाख वर्गमीटर से अधिक के क्षेत्र में आयोजित हो रहा है। अब तक 1325 प्रदर्शकों ने पांच दिवसीय मेगा प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है, जो पिछली बार के संस्करण 1028 के मुकाबले ज्यादा है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। 5-दिवसीय आयोजन के दौरान, पहले 3 दिन विशेष व्यावसायिक दिन होंगे और अंतिम 2 दिन यानी 21 और 22 अक्टूबर 2022 गुजरात के युवा उद्यमियों और कॉलेज / स्कूल के छात्रों सहित आम जनता के लिए ओपन रहेंगे।
प्रदर्शनी चार स्थल प्रारूप में आयोजित की जा रही है - हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र (एचईसी) में प्रदर्शनी, उद्घाटन / आधिकारिक समारोह और महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र (एमएमसीईसी) में सेमिनार, अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर सभी पांच दिनों में सशस्त्र बलों, डीपीएसयू और उद्योग के उपकरण और कौशल का लाइव प्रदर्शन, पोरबंदर में भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों का दौरा शामिल रहेगा। इसके अलावा, गांधीनगर और अहमदाबाद में ड्रोन शो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। गांधीनगर में 1600 ड्रोन के साथ होने वाला ड्रोन शो देश में अब तक देखा गया सबसे बड़ा ड्रोन शो है।
डेफएक्सपो 2022 में सात नई रक्षा कंपनियों के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उत्सव को मनाया जाएगा, जो पूर्ववर्ती आयुध कारखानों से बनी है। ये सभी कंपनियां पहली बार डेफ एक्सपो में भाग लेंगी।
द इंडिया पवेलियन - रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख पवेलियन में स्वदेशी रक्षा उत्पादों की परिपक्वता, स्टार्ट-अप, रक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित नवीनतम तकनीक का प्रदर्शन होगा और 2047 में भारत की अमृत काल दृष्टि को यहां पेश किया जाएगा। इसे 'पाथ टू प्राइड' नाम दिया गया है। पवेलियन में 50 से अधिक स्टार्ट-अप अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने पवेलियन स्थापित कर रहे हैं। डेफएक्सपो 22 के दौरान एमओयू, ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी एग्रीमेंट और उत्पाद लॉन्च के संदर्भ में 300 से अधिक साझेदारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
5-दिवसीय आयोजन के दौरान, पहले 3 दिन विशेष व्यावसायिक दिन होंगे और अंतिम 2 दिन यानी 21 और 22 अक्टूबर 2022 आम जनता के लिए प्रदर्शनी ओपन रहेगी। गुजरात राज्य के यंग एंटरप्रेन्योर्स और कॉलेज/स्कूल के छात्र-छात्राएं को भी इस इवेंट को देखने का मौका मिलेगा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें