राजस्थान राज्य विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने की जनसुनवाई - JALORE NEWS
![]() |
President-of-Rajasthan-State-Vimukt-Nomadic-and-Ardh-Ghumantu-Welfare-Board-held-public-hearing |
राजस्थान राज्य विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने की जनसुनवाई - JALORE NEWS
जालोर ( 14 अक्टुबर 2022 ) राजस्थान राज्य विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उर्मिला योगी शुक्रवार को जालोर दौरे पर रहीं। उन्होंने जनसुनवाई कर गाडिया लोहार, कालबेलिया समेत जिले की विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समाज के लोगों से मिल उनके परिवाद प्राप्त किए।
उर्मिला योगी ने कहा कि शिक्षा को अपनाकर गाडिया लोहार समाज समेत विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समाज के मुख्य धारा से जुडें। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाएं यथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा रसोई योजना व समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने एवं जागरूक बन बच्चों को शिक्षित करने की बात कही। इस दौरान उपस्थित गाडिया लोहार समाज के लोगों द्वारा उनके स्थायी निवास के लिए भूमि पट्टा दिलवाने, श्मशान भूमि एवं बच्चों के लिए छात्रावास खोलने की मांग रखी।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी दिनेशचंद धाकड, तहसीलदार पारसमल राठौड, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक सुभाष मणि, राज्य गाडिया लोहार संस्थान के अध्यक्ष लूणिया सिंह सहित विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समाज के प्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें