नगर मंडल में उपस्थित सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं की रहे उपस्थिति-सुरेश सोलंकी - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Nagar-Mandal-Jalore-Working-Committee-on-23-November |
भाजपा नगर मंडल जालोर कार्यसमिति 23 नवम्बर को - BJP Nagar Mandal Jalore Working Committee on 23 November
जालोर ( 22 नवम्बर 2022 ) भाजपा नगर मंडल की बैठक निजी कार्यालय में आयोजित हुई।नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा नगर मंडल की बैठक जालोर के निजी कार्यालय में दिनांक 23/11/2022 को आयोजित नगर कार्यसमिति को लेकर नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।नगर मंडल कार्यसमिति दिनांक 23/11/2022 को दिन में 4 बजे शहर के हल्देश्वर मठ में आयोजित होगी।
मंडल कार्यसमिति को लेकर एडवोकेट संजय बोराणा को संयोजक व प्रकाश खत्री को सह संयोजक नियुक्त किया।साथ ही नगर पदाधिकारीयो को भी अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी तथा आगामी जन आक्रोश रेली को लेकर भी विचार विमर्श किया।
बैठक में नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर नगर महामंत्री रतन सुथार नगर उपाध्यक्ष रवि सोलंकी घनश्याम देवासी नगर मंत्री महेंद्र राठौड़ शक्ति केंद्र संयोजक संजय बोराणा ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सैन एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंटू जीनगर किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम साँखला भाजयुमो नगर महामंत्री जोगेश ओझा प्रकाश खत्री विपुल दवे सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें