जन आक्रोश यात्रा को लेकर जालोर भाजपा की बैठक आज , जालोर जिला कार्यालय में महंत प्रतापपुरी जी महाराज लेंगे बैठक - JALORE NEWS
![]() |
Takimi-i-Jalore-BJP-sot-në-lidhje-me-Jan-Aakrosh-Yatra |
जन आक्रोश यात्रा को लेकर जालोर भाजपा की बैठक आज , जालोर जिला कार्यालय में महंत प्रतापपुरी महाराज लेंगे बैठक - JALORE NEWS
जालोर ( 25 नवम्बर 2022 ) भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा निर्देशित प्रत्येक जिला एवं विधानसभा और मंडल स्तर पर आक्रोश यात्रा की पूर्व तैयारी हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली भाजपा जालौर जन आक्रोश यात्रा के जिला प्रभारी महंत प्रतापपुरी जी महाराज एवं जिला संयोजक गजेंद्रसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आज दोपहर 1ः00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में यात्रा की जिला समिति, विधानसभा समिति, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष सहित सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं संगठन के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी 2 दिसंबर को जिला स्तरीय जन आक्रोश यात्रा को लेकर रोड मैप पर विचार विमर्श किया।
जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक गजेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि बैठक में पूरे जिले तथा विधानसभा सहित मंडल स्तर पर आयोजित विशाल जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन हेतु विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा तथा साथ ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को यात्रा के आयोजन को लेकर विभिन्न जिम्मेदारी एवं दायित्व भी प्रदान किये जायेंगे ताकि यात्रा का आयोजन प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार हो।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें