वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर किए पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
![]() |
Flowers-offered-on-the-death-anniversary-of-Veer-Shiromani-Maharana-Pratap |
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर किए पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
जालोर ( 20 जनवरी 2023 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित"नव मतदाता पंजीकरण अभियान"एवं डाटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यशाला के निमित्त मंडल स्तरीय कार्यशाला भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा आयोजित की गई।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि नव मतदाता पंजीकरण अभियान एवं डाटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में हुआ।कार्यशाला के शुभारंभ से पूर्व हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर के समक्ष सभी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।कार्यशाला में मुख्य अथिति व वक्ता के नाते नगर मंडल प्रभारी बंशीसिंह चौहान उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते नगर परिषद उपसभापति अम्बालाल व्यास जिलामहामंत्री हरीश राणावत मंडल संयोजक व जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया उपस्थित थे।कार्यशाला में अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला में सोशल मीडिया जिला संयोजक चंद्रकांत सुंदेशा पूर्व नगर अध्यक्ष छगन दास रामावत भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट नगर महामंत्री रतन सुथार अरविंद गर्ग नगर उपाध्यक्ष मेथी देवी राजकुमार चोहान घनश्याम देवासी नगर मंत्री गीता बारोट गीता मीणा पार्षद दिनेश बारोट किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम गहलोत धनपत मुथा राजवीरसिंह भानुप्रतापसिंह सहित कहि पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता बंशीसिंह चौहान ने कहा कि इस अभियान में सभी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सहभागिता निभानी होगी।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर अपने विचार प्रकट किए।
नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास ने कहा कि पार्षदगण व बुथ अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में नवमतदाताओं से सम्पर्क उनके नाम जुड़वाने में सहयोग करना होगा।
भाजपा जिला महामंत्री हरीश राणावत भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया छगनदास रामावत दिलीप भट्ट ने नव मतदाता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने किया। नवमतदाता अभियान मंडल संयोजक घनस्याम देवासी ने अंत मे सभी आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें