जालौर में रामनवमी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही भगवा रैली , 2 किलोमीटर लंबी भगवा रैली, जयश्री राम के नारों से गूंजा शहर - JALORE NEWS
![]() |
Saffron-rally-was-the-center-ofattraction-in-Ram-Navami-Shobhayatra-in-Jalore-2-km-long-saffron_rally-city-echoed-with-slogans-of-Jai-Shree-Ram |
जालौर में रामनवमी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही भगवा रैली , 2 किलोमीटर लंबी भगवा रैली, जयश्री राम के नारों से गूंजा शहर - JALORE NEWS
जालोर ( 30 मार्च 2023 ) शहर में हिंदू नववर्ष पर गुरुवार को विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई। श्री राम नवमी के पावन पर्व पर जालौर शहर में श्री बाबा रामदेव मंदिर तिलकद्वार जालौर के अंदर से श्री राम नवमी महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा भव्य विशाल प्रभु श्री राम की झांकियों के साथ शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
जालोर में रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई । इस शोभायात्रा में भगवान श्री राम के अलग - अलग रूपों की झांकियां सजाई गई है। वही जालौर में पहली बार बहुत ही सुंदर तरीके से को सजाया गया था। इस बार रही भगवा रैली आकर्षण का केंद्र नजर आयी ।
यहां भी न्यूज़ चैनल को लाइक करे और शेयर करे 2 किलोमीटर लंबी भगवा रैली, जयश्री राम के नारों से गूंजा शहर - JALORE NEWS https://youtu.be/wnzcjTS4oDU
रैली करीब दो किलोमीटर लंबी दिखाई दिया । 5 घंटे घूमी यात्रा से एकबारगी पूरा शहर भगवामय नजर आने लगा। देवी- देवताओं की झांकी के साथ निकली रैली का जगह- जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। पुरुषों के साथ इस दौरान महिलाओं व बच्चों का उत्साह भी देखने लायक था। सैंकड़ों लोग तो रैली में पैदल ही शामिल हुए।
भगवा साफा पहनकर हाथ में भगवा ध्वज लिए हजारों लोग रैली में शामिल हुए। जो डीजे की धुन के साथ जयश्री राम के नारे लगाते हुए ।
लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत
बड़ी संख्या में हाथों विशाल भगवा ध्वज लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता यात्रा में शमिल हुए। शोभायात्रा जहां-जहां से यात्रा गुजरी, शहर के रास्तों से गालियों मरास्तों से गलियों से शोभायात्रा गुजरी वहां पर लोगों ने शहरवासियों ने यात्रा पर फूल बसाकर उनके स्वागत किया इस के साथ ही पूरी यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने डीजे की धूम पर युवा नाचते रहे। कुछ लोगों के हाथों में तलवार थी, लेकिन ज्यादातर लोगों के हाथों में भगवा ध्वज था।
दुर्गा वाहिनी की स्वयंसेविकाओं ने किया
शक्ति प्रदर्शन इस दौरान दुर्गा वाहिनी की स्वयंसेविकाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। शक्ति प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में केसरिया साफा बांध चल रही थी। कहीं, जगह पर दुर्गा वाहिनी की स्वयं सेविकाओं ने लाठी से स्टंट भी किए।
पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। कोतवाली थाने का पूरा जाप्ता शोभायात्रा की व्यवस्थाएं संभालने में मुस्तैद नजर आया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस के जवान व्यवस्था संभलने में अलर्ट रहे। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटे इसको लेकर पुलिस के जवानों ने बिल्डिंग की छतों से निगरानी की।
यहां भी न्यूज़ पढ़े https://www.jalorenews.com/2022/04/Jabalipur-turned-saffron-with-the-slogans-of-Jayshree-Ram.html
यहां से निकाली गई विशाल भगवा रैली
जालोर में रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई । इस शोभायात्रा में भगवान श्री राम के अलग - अलग रूपों की झांकियां भी देखने को मिला। शोभायात्रा में श्री भेरुनाथजी अखाड़े के श्री प्रेम नाथ जी महाराज हनुमान जी मंदिर के श्री पवन पुरी महाराज का सानिध्य रहा। वहीं शहर में जगह-जगह शोभा यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए शरबत ठंडाई पानी की व्यवस्था की गई थी। शोभा यात्रा तिलक द्वार से रवाना होकर हरिदेव जोशी सर्कल , पंचायत समिति , बड़ी पोल , सुभाष मार्केट , माणक चौक सदर , बाजार गणेश , चौक गांधी , चौक सूरजपोल विवेकानंद स्मृति स्थल , अस्तपाल चौराहे से होते हुए पुनः हरिदेव जोशी सर्कल से बाबा रामदेव जी मंदिर तक पहुंची। जहां प्रभु श्री राम की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सनातन महोत्सव समिति , विश्व हिंदू परिषद् की टीम हर मोर्चे पर मौजूद रही ।वहीं पुलिस जाप्ते की पर्याप्त व्यवस्था जगह जगह पर नजर आया।
यहां उपस्थित थे
इस कार्यक्रम में भू.अ. निरीक्षक तेजाराम बालोत, पटवारी रमेश कुमार प्रजापत, उपसभापति अम्बालाल व्यास, एडवोकेट संजय बोराना, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पार्षद दिनेश बारोट , महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सोलंकी, एडवोकेट सुरेश कुमार सोलंकी, दिलीप भट्ट, , भरत टाक , भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया , परमवीर सिंह भाटी , एडवोकेट भूरसिंह , एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल नितेश भटनागर, रतन सुथार , उर्मिला दर्जा , महेंद्र सोनगरा, पुखाराज मेघवाल और रमेश बारूपाल , सनातन महोत्सव समिति , विश्व हिंदू परिषद हिंदू जागरण मंच हिंदू युवा संगठन संस्था हिंदू युवा वाहिनी ग्रेनाइट एसोसिएशन मार्केट एसोसिएशन गौ रक्षा दल टैक्सी यूनियन सहित कहीं हिंदू संगठन होगा अलग-अलग समाज और सभी धर्म प्रेमीजनों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पद अधिकारी और कर्मचारी सही बड़ी संख्या में शहरवासियों उपस्थित थें।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें