सांचौर पहुंचीं पूर्व सीएम राजे और सुनी मन की बात वही झालावाड़ में जिला कलेक्टर पर नाराज हुई - JALORE NEWS
Former-CM-Raje-reached-Sanchore-and-listened-to-Mann-Ki-Baat-she-got-angry-on-the-District-Collector-in-Jhalawar |
सांचौर पहुंचीं पूर्व सीएम राजे और सुनी मन की बात वही झालावाड़ में जिला कलेक्टर पर नाराज हुई - JALORE NEWS
जालोर ( 30 अप्रैल 2023 ) पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का साँचोर ( जालोर ) में ग्रामीणों के साथ 100वाँ एपिसोड देखा।
इस अवसर पर पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम अब हर मन की-हर जन की बात बन गया है।सम्पूर्ण भारत के मन की बात बन गया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी को इस अवसर अपार शुभकामनाएँ। वे फिर से 2024 में देश का नेतृत्व करें और देश को दुनियाँ का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करे।
श्रीमती राजे ने कहा कि देशभर में आज 4 लाख से अधिक केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।यह देशवासियों में प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि जब भी वे बोलते हैं पूरा देश उन्हें मन से सुनता है।
मार्ग से जाजूसन पहुंची, यहां हजारों लोगों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, के के बिश्नोई, जालोर विधायक , जोगेश्वर गर्ग, पूर्व मंत्री ओटा राम देवासी, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, जगसी राम कोली, समाराम गरासिया, गुजरात के सांसद परबत भाई पटेल, रमिला देवासी, मदन सिंह राठौड़ पूर्व मंत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
राजे ने साधु संतों से लिया आशीर्वाद सांचौर दौरे पर आई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद समारोह में मौजूद साधु संतों का आशीर्वाद लिया।
पथमेड़ा में प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने सुनी मन की बात इधर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी भी रविवार को सांचौर दौरे पर पहुंचे। जोशी आनंदवन पथमेड़ा गौशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान भाजपा नेता दानाराम चौधरी, जीवाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, उर्मिला दर्जा सहित अन्य मौजूद है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे साचोर पहूचनें पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जालोर सिरोही संसद देवजी पटेल के भतीजे की शादी समारोह और स्वागत कार्यक्रम में शिरकत किया गया। वहाँ हेलिकॉप्टर से साचोर पहूँची। इस दौरान भाजपा की महिलाओं और पुरुषों के साथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत किया गया है l
हवाई पट्टी की अव्यवस्थाएं देख नाराज हुईं पूर्व CM वसुंधरा राजे, कहा- यह क्या हाल बना रखा है
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया रविवार को सांचौर से झालावाड़ पहुंचीं, तो हेलीकॉप्टर से उतरते ही सीधे हवाई पट्टी के लाउंज पहुंची। यहां धूल जमी हुई थी। VIP लाउंज भी बेहद गंदा था। उसका गेट ही टूट कर अलग रखा था। यात्रियों के लिए बनी सुविधाएं भी खराब थी। उनके दरवाजे टूटे हुए थे। पैंट्री में भी धूल जमा थी। लाउंज के शीशे टूटे हुए थे। सभी एसी भी खराब थे। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। यह सब देख कर राजे बहुत नाराज हुईं।
कलेक्टर ने PWD अधिकारियों को दिए निर्देश
जिला कलेक्टर से जब इस बारे में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सवाल किए, तो कलेक्टर ने उन्हें बताया कि यह हवाई पट्टी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन है। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करें। झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी पर कई हवाई अड्डों से लंबा 3300 मीटर लम्बा रन वे बन रहा है। सिर्फ डामर की एक लेयर होना बाकी है। इसके बाद यहां बड़े विमान भी उतर सकेंगे। सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी बड़े से बड़े हवाई अड्डे के लिए 3300 मीटर का रन वे पर्याप्त है। जो यहां मौजूद है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें