सनातन संस्कृति जागरण संघ ने समरस समाज की स्थापना हेतु किया यज्ञ - JALORE NEWS
![]() |
sanaatan-sanskrti-jaagaran-sangh-ne-samaras-samaaj-kee-sthaapana-hetu-kiya-yagy |
सनातन संस्कृति जागरण संघ ने समरस समाज की स्थापना हेतु किया यज्ञ - JALORE NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 24 अप्रैल 2023 ) समरस व संगठित हिन्दु समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ ने अपने यज्ञ अभियान की अगली कडी में राव नरपतसिंह आर्य के श्रीनाथ वाटिका स्थित नये घर पर अपने 30 वें यज्ञ का आयोजन किया।
केवाराम मेघवाल ने बताया कि यज्ञ में पुर्णसिंह सपत्नीक यजमान बने और उनके अलावा कुंड पर अन्य परिवारजन व पडोसियों ने बैठ यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु, मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के उपरांत हिन्दु समाज को संगठित व सशक्त करने हेतु प्राचार्य शंकरलाल सोलंकी, मनोहरमल सुखाड़िया, छैलसिंह देवल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह भूपेंद्र ने अपने विचार व सुझाव रखे।
संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य व अन्य श्रोता जन उपस्थित थे । जिनमें प्रताप पुरोहित, जामतसिंह राव, गुमानसिंह राव, प्रभुराम जीनगर, शंकरलाल सोलंकी, नंदकिशोर वैष्णव, राव नरपतसिंह आर्य, गजाराम मेघवाल, प्रेम चौहान, गुमानसिंह मनधर, नरेश सुखाड़िया, दिनेश सोनी चाटवाड़ा, सोनी राजेश आर्य, नरिंगाराम पटेल, आम्बाराम पटेल, पहाडसिंह राव, गोपालसिंह राव, नरोत्तम त्रिवेदी, विजयसिंह राव, भरतसिंह राव, चम्पक सोनी, मोहनलाल सेन, मनोहर सुखाड़िया, अर्जुनकुमार जीनगर, राजेश सोनी, नटवर जीनगर, शंकरलाल गहलोत, शोभापुरी, केवाराम मेघवाल, महेश ठाकुर, दिलीप चौहान, अशोक जीनगर, रमेश मोडर्न, मांगीलाल राणा, इन्द्रसिंह आर्य, प्रवीण बंजारा, प्रवीण फुलवारिया, पोपटलाल पाऊआ, दुदाराम मेघवाल, हरसन देवासी, पुर्णसिंह राव, कपिलपुरी, भानुप्रताप सहित कई लोग उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें