JALORE NEWS भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति का हुआ आयोजन
![]() |
BJP-city-board-working-committee-organized |
JALORE NEWS भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति का हुआ आयोजन
जालौर ( 29 मई 2023 ) JALORE NEWS भाजपा प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली व विधायक जोगेश्वर गर्ग के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा मंडल कार्यसमिति का आयोजन किया गया।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा नगर मंडल द्वारा मंडल कार्यसमिति का आयोजन होटल रघु रतन पैलेस के हॉल में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के नाते जिला महामंत्री हरीश राणावत उपस्थित थे।मुख्य अतिथि के नाते नगर परिषद सभापति गोविंद टाक उपस्थित थे।वहीं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ट अतिथि के नाते मंडल संयोजक व जिलाकोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी पूर्व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट एस सी मोर्चा जिला महामंत्री इंद्र गर्ग उपस्थित थे।
सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी स्याम प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर वन्देमातरम गान का गायन किया।
जिलामहामंत्री हरीश राणावत ने कहा कि हमे अब कमर कस लेनी है अभी चुनावी वर्ष है।साथ आगामी कार्यक्रमो की जानकारी दी वह कार्यक्रमो को योजना बनाकर करने की बात कही। आम जनता प्रदेश कांग्रेस सरकार से परेशान है।
नगर परिषद सभापति गोविंद टाक ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा।और कहा कि जिस प्रकार आम जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से त्रस्त है। राज्य की कांग्रेस सरकार जनता को पानी बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को भी पूरा नहीं कर पा रही है। साथ ही सरकारी मिशनरी का भी पूरा दुरुपयोग कर रही है।
नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि कार्यसमिति का मुख्य उद्देश्य कार्य विभाजन करना है हम सब मिलकर एकजुट होकर संगठन का कार्य करे।हमे सभी पार्टी विचार परिवार के मोबाइल में सरल ऐप डाउनलोड करवाना है।साथ ही हमे केंद्र सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहचाना होगा।
कार्यसमिति में महेंद्र मुणोत ओबाराम देवासी ओटाराम सोलंकी दिलीप भट्ट ने भी सम्बोधित किया।
समापन मे नगर उपाध्यक्ष मंजू भूतड़ा ने सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया l
कार्यसमिति का संचालन नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने किया।
कार्यसमिति में नगर महामंत्री रतन सुथार अरविंद गर्ग सोशल मीडिया जिला संयोजक चन्द्रकान्त सुंदेशा नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर रवि सोलंकी घनश्याम देवासी मेथी देवी मंजू भूतड़ा नगर मंत्री सूरजपाल गहलोत , एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश बारूपाल पार्षद राजेंद्र टॉक हिराराम देवासी दिनेश बारोट महेश भट्ट देवाराम प्रजापत मदन जैन एससी मोर्चा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर भादरु एडवोकेट संजय बोराणा किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम गहलोत भवरसिंह धनपत मुथा यसनाथ योगेश खत्री हड़मत सिंह सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें