मुख्यमंत्री के 72 वां जन्म दिवस पर नीम का पौधा रोपकर मनाया - JALORE NEWS
![]() |
mukhyamantree-ke-72-vaan-janm-divas-par-neem-ka-paudha-ropakar-karake-manaaya |
मुख्यमंत्री के 72 वां जन्म दिवस पर नीम का पौधा रोपकर मनाया - JALORE NEWS
जालोर ( 3 मई 2023 ) राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के संरक्षक दलपत सिंह आर्य ने पर्यावरण शुद्धि के लिए नीम का पौधा रोपकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 72 वां जन्म दिवस मनाया ।
आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने बजट में कर्मचारियों के लिए बहुत से राहत देने की घोषणा की है। उन्होंने कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी ओल्ड पेंशन योजना लागू कर कर्मचारियों पर बड़ा उपकार किया है। जिसके कर्मचारी जीवन भर याद रखेंगे। अध्यापक राजेश बालोत ने कहा कि हजारों की तादाद में कर्मचारियों को पदोन्नति देकर एक रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि आरजीएचएस स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व स्तरीय योजना है। प्रधान सुरेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी खोलकर गरीब विद्यार्थियों को राहत दी है।
इस मौके पर राजबाला पूनिया, पूजा शर्मा छात्र अध्यापक भरत कुमार उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें