JALORE NEWS कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, 192 पदाधिकारी और 25 जिलाध्यक्ष बनाए
![]() |
New-executive-committee-of-Congress-declared |
JALORE NEWS कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, 192 पदाधिकारी और 25 जिलाध्यक्ष बनाए
जालोर ( 10 जुलाई 2023 ) JALORE NEWS अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सिफारिश पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी और राजस्थान के शेष रहे 25 जिला अध्यक्षों की सूची AICC ने जारी कर दी है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सूची सौंपी गई, जो सार्वजनिक कर दी गई है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी और विभिन्न जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी है। लंबे समय तक दिल्ली में चली बैठकों और जद्दोजहद के बाद आखिरकार 192 पदाधिकारियों को पीसीसी कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
बता दें कि उद्योगपति सीताराम अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन महासचिव ललित तूनवाल को बनाया गया है। पीसीसी के 21 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 48 प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए हैं। 121 पीसीसी सचिव नियुक्त कर दिए गए हैं। कांग्रेस के विभिन्न संगठनात्मक 25 जिलों के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।
आरआर तिवाड़ी नए जिलाध्यक्ष...
जिलाध्यक्ष रमेश पांडिया - बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा - भरतपुर जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी - भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष विशनाराम सिहाग - बीकानेर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी - बूंदी जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष भैरूंलाल चौधरी - चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष इंद्राज खींचड़ - चूरू जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा - धौलपुर जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार - डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी - श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी - हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी - जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा - विधायक, जयपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल - जालौर जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा - झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष शिवराज मीणा - करौली जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष रवींद्र त्यागी - कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह - कोटा ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह - प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष अजीज डर्ड - पाली जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष आनंद कुमार जोशी - सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर - सवाई माधोपुर जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा - टोंक जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ - उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
जिलाध्यक्ष कचरूलाल चौधरी - उदयपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी
नियुक्तियों की लिस्ट सार्वजनिक करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर कहा, AICC द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस संगठन को अधिक सशक्त कर प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
48 नेताओं को बनाया प्रदेश महासचिव...
प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीटा चौधरी, जियाउर रहमान, जसवंत गुर्जर, आरसी चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, विशाल जांगिड़, देशराज मीणा, फूल सिंह ओला, राजेंद्र मूंड, प्रतिष्ठा यादव, राखी गौतम, महेंद्र सिंह गुर्जर, प्रशांत शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, रामसिंह कस्वा, चेतन डूडी, मोहन डागर, रोहित बोरा, सुदर्शन सिंह रावत, मनोज मेघवाल, अजीत सिंह यादव, इंद्राज सिंह गुर्जर, गणेश घोघरा, पूसाराम गोदारा, अमित धारीवाल, विक्रम सिंह शेखावत, लालसिंह झा, विजेंद्र सिंह सिद्धू, अमित चाचान, महेंद्र सिंह बारजोड, सुमन यादव, सफिया जुबेर, राजपाल शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, चांदमल जैन, राजेंद्र शर्मा, हरीश चौधरी, इंदिरा मीणा, मीनाक्षी चंद्रावत, मुकेश भाकर, राजेश चौधरी, सुरेश मिश्रा, अंजना मेघवाल, संजय कुमार जाटव, शिमला देवी नायक और ओमाराम मेघवाल।
इन 21 नेताओं को बनाया उपाध्यक्ष...
डॉ जितेंद्र सिंह, नसीम अख्तर इंसाफ, गजराज खटाना, हाकम अली खान, घनश्याम मेहर, भरतराम मेघवाल, जगदीश चंद्र जांगिड़, मंजू मेघवाल, वीरेंद्र बेनीवाल, हीरालाल दरांगी, हंगामी लाल मेवाड़ा, कैलाश मीणा, रतन देवासी, रामविलास चौधरी, रमेश खंडेलवाल, सुनील शर्मा, जगतार सिंह कंग, समरजीत सिंह, रफीक मंडेलिया, राजकुमार जयपाल और दर्शन सिंह।
इन 121 नेताओं को बनाया प्रदेश सचिव...
भूराराम सिरवी, मुकेश वर्मा, सचिन सरवटे, श्रवण राम पटेल, कैप्टन अरविंद कुमार, रघुवीर राठौड़, नरेश चौधरी, राहुल भाकर, राघवेंद्र मिर्धा, हिम्मत सिंह गुर्जर, पीएल प्रजापति, शिवलाल गोदारा, इंद्रजीत सिंह बराड़, डॉ शिखा मील बराला, मनीष मक्कासर, दयानंद बेरवाल, कैलाश पालीवाल, गब्बर सिंह मीणा, संजय यादव, सत्येंद्र मीणा, संदीप पुरोहित, ललित बोरीवाल, नारायण मेनारिया, हनुमंत सिंह शेखावत, छोटू राम मीणा, मोहित सोनी, कविता गुर्जर, राहुल तोमर, विकास नागर, मुकुल गोयल, रामलाल लील, राजेंद्र पोसवाल, गोविंदराम भार्गव,वीरेंद्र झाला, ताराचंद सैनी, योगेंद्र परमार, सुमित गर्ग, दिनेश कसवा, भीम सिंह चुंडावत, दिनेश श्रीमाली और रणधीर।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें