JALORE NEWS पति की सेवा पतिव्रता नारी का धर्म-गणि ज्ञान रत्न
![]() |
Service-of-the-husband-devotion-to-the-woman-s-religion-Gani-Gyan-Ratna |
JALORE NEWS पति की सेवा पतिव्रता नारी का धर्म-गणि ज्ञान रत्न
जालोर ( 24 जुलाई 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर दीप जैन तीर्थ में आयोजित हो रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत सोमवार को गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न विजय जी महाराज ने भारत की पुरातन आर्य संस्कृति को गौरवशाली बताते हुए उसका अनुसरण करने की प्रेरणा दी।
आध्यात्मिक चातुर्मास के मीडिया प्रभारी हीराचंद भंडारी ने बताया कि गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न विजय जी ने कहा कि आर्यावर्त भारत सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से एक समृद्ध देश रहा है। यहां की विरासत अद्भुत एवं अद्वितीय है। उन्होंने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दिए गए ऐतिहासिक उद्बोधन का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व को अपना परिवार मानती है। वसुधैव कुटुम्बकम इस संस्कृति का आधार है। भारत की आर्य संस्कृति ग्राम आधारित संस्कृति है।इस संस्कृति में सबका ध्यान रखा गया है।
उन्होंने परिवार में आपसी रिश्तों की चर्चा करते हुए कहा कि परिवार में शांति और समृद्धि का आधार आपसी प्रेम है। परिवार में आपसी प्रेम ही सुख का आधार है। सुख की खोज में हम सभी दौड़ रहे हैं।पर सुख कहीं नहीं मि रहा। इसका कारण यह है कि हम सुख गलत जगह ढूंढ रहे हैं। सुख व्यक्ति के जीवन के भीतर ही है।उसे संसार में ढुंढना व्यर्थ है धर्मसभा में मधु भण्डारी , अंजु वेदमुथा, निहारिका पारख, देविन्दा जैन, पुजा गांधी , लता बोहरा , ऊमिला श्री श्री माल इत्यादि सैकड़ों जैन समाज श्रावक श्राविकाएँ मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें