पाली रेंज में 31 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान जालोर और सिरोही भी सम्मिलित हुआ
![]() |
पाली रेंज में 31 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान जालोर और सिरोही भी सम्मिलित हुआ
पाली / जालोर ( 15 अगस्त 2023 ) Independence Day 2023 रिजर्व पुलिस लाईन पाली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिरोही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सोनी सहित पाली रेंज के 31 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक राघवेन्द्र सुहासा ने बताया कि समारेाह में पाली रेंज के 31 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिनमें 12 डीजीपी डिस्क, 9 अति उत्कृष्ट पदक एवं 10 को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया।
सिरोही एएसपी सहित 12 को मिला डीजीपी Disc Medal
सिरोही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सोनी, माउण्ट आबू वृताधिकारी अचलसिंह देवडा, पिण्डवाड़ा वृताधिकारी जेठुसिंह करणोत, सांचौर वृताधिकारी मांगीलाल राठौड, वृताधिकारी सिरोही पारसाराम चौधरी, तत्कालिन वृताधिकारी सुमेरपुर रजत विशनोई, उदयपुर जिले के गिर्वा वृताधिकारी श्रवणदास संत, रिजर्व पुलिस लाईन हैड कांस्टेबल अर्जुन कुमार पाली, हैड कांस्टेबल देवाराम थाना रोहिडा जिला सिरोही, किशनलाल हैड कांस्टेबल पुलिस चौकी मोरस जिला सिरोही, प्रभुनारायण हैड कांस्टेबल रिजर्व पुलिस लाइन सिरोही, प्रकाश कुमार कांस्टेबल अपराध शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जालोर को डीजीपी Disc मेडल पदक से सम्मानित किया गया।
9 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक :
सकिलाराम / सवाराम सहायक उप निरीक्षक डीएसबी शाखा जिला जालोर, धर्मेन्द्र हुड्डा सहायक उप निरीक्षक पीसीआर जिला जालोर, छैलसिंह / सवाईसिंह तत्कालीन सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना भीनमाल, शेरूखान सहायक उप निरीक्षक अपराध शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जालोर, सुरेन्द्रसिंह तत्कालीन हैड कांस्टेबल एससी / एसटी सैल जालोर, मीठालाल हैड कांस्टेबल पुलिस थाना बागरा जिला जालोर, उमरावसिह हैड कांस्टेबल काईम ब्रांच जालोर, बिरबलराम विशनोई हैड कांस्टेबल पुलिस थाना कोतवाली जालोर, किशनाराम / कानाराम तत्कालीन हैड कांस्टेबल वृत कार्यालय भीनमाल जिला जालोर अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
10 को उत्कृष्ट सेवा पदक :
सुरजराम चौधरी थानाधिकारी पुलिस थाना बगडी नगर, कमलसिंह सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना रानी, लादाराम हैड कांस्टेबल हाल पुलिस चौकी सुंधामाता थाना जसवंतपुरा जिला जालोर, शहजाद खां हैड कांस्टेबल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जालोर, नरसाराम तत्कालीन हैड कांस्टेबल थाना रामसीन जिला जालोर, भवानीसिंह डाबी हैड कांस्टेबल काईम ब्रांच सिरोही, अर्जुनराम तत्कालीन कांस्टेबल पुलिस लाईन जालोर, नगाराम तत्कालीन कांस्टेबल थाना रामसीन, दौलाराम तत्कालीन कांस्टेबल थाना जसवंतपुरा, मांगीलाल गरासिया कांस्टेबल पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
सिरोही एएसपी सोनी ने नाबालिग बालिका से बलात्कार व हत्या के मामले का तत्काल किया खुलासा, मिला डीजीपी Disc मेडल
सिरोही के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सोनी ने पिछले दिनों पाली जिले के बाली में पदस्थापन के दौरान पिचावा में एक नाबालिग बालिका से बलात्कार के बाद हत्या के मामले का तत्परता से खुलासा कर आरोपी को दबोचा था। आरोपी आज जेल की सलाखों में है। इसके अलावा एएसपी सोनी ने बारवा के जितेन्द्र मेघवाल हत्याकांड मामले का भी तत्परता से खुलासा किया था। इन दोनों मामलों सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य करने पर उनको डीजीपी Disc मेडल से सम्मानित किया गया है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें