JALORE NEWS भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान की हुई लांचिंग
![]() |
BJP-membership-campaign-launched-in-BJP-district-office |
JALORE NEWS भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान की हुई लांचिंग
जालोर ( 18 अगस्त 2023 ) JALORE NEWS भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिला अध्यक्ष सरवन सिंह बोरली के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग की गई।
नगर महामंत्री रतन सुथार ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान लॉन्चिंग कार्यक्रम में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग भाजपा जिला महामंत्री हरीश राणावत का मुख्य आतिथ्य रहा।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के नाते भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया,विधानसभा विस्तारक देवाराम चौधरी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सभी ने अपने अपने मोबाइल नम्बर 8140200200 पर मिसकॉल किया व सभी ने ऑनलाइन फॉर्म भर कर अपना अपना परिचय पत्र डाउनलोड किया।
विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि हम सबको मिलकर इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ से ऑनलाइन के माध्यम से सदस्यता ग्रहण करवानी होगी।जिस प्रकार प्रदेश की निक्कमी सरकार जनता को गुमराह करने के लिए घोषणाये कर रही है।जनता जाग चुकी है।अब इस प्रदेश की नकारा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।
जिला महामंत्री हरीश राणावत ने कहा कि हम सब को इस अभियान के माध्यम से घर घर जाकर सवांद बनाकर अभियान को सफल बनाना होगा।हमे बुथ स्तर पर इस अभियान के तहत कार्य करना होगा।
नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि हमे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुचाने में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में विशेष भागीदारी निभाएगा।
कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी,आईटी जिला सह संयोजक अचलसिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी,प्रकाश नागर,छगन दास रामावत,डॉ.मंजू मेगवाल,दिलीप सोलंकी,रमेश दमामी,राजू दमामी,कांतिलाल,दिनेश रेगर,धरमपुरी सहित कहि जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें