JALORE NEWS जालोर शहर में दो जनता क्लिनिक संचालित, घर के पास जनता क्लिनिक मे मिल रहा उपचार
![]() |
Two-public-clinics-operated-in-Jalore-city |
JALORE NEWS जालोर शहर में दो जनता क्लिनिक संचालित, घर के पास जनता क्लिनिक मे मिल रहा उपचार
जालोर ( 17 अगस्त 2023 ) जालोर शहर में आमजन को घर के नजदिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 2 जनता क्लिनिक संचालित किए जा रहे है जो क्षेत्रवासीयों को राहत दे रहे है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. रमाशंकर भारती ने बताया कि आमजन को घर के नजदिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जालोर शहर में 2 जनता क्लिनिक गणेश नगर वाडीया एवं गे्रनाईट एसोसियेशन कार्यालय के पास संचालित किये जा रहे है। इन जनता क्लिनिक मंे प्रतिदिन 40 से 50 व्यक्तियों को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं से लाभांवित किया जा रहा है। घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने पर क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है। जनवरी 23 से जूलाई 2023 तक दोनो जनता क्लिनिक मंे 10 हजार से अधिक लोगो ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया है।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. भजनराम विश्नोई ने बताया कि जालोर शहर में संचालित जनता क्लिनिक मंे ओपीडी सेवाएं, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना के तहत 8 प्रकार की जांचें, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत 329 प्रकार की निःशुल्क दवाएं, आरसीएच सेवाएं जैसे किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, मातृ स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार कल्याण सेवाएं, गैर संचारी रोगो हाइपर टेंशन, डाईबीटिज की स्क्रिनिंग, गंभीर रोगीयों के लिए रैफरल आदि सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें