JALORE NEWS महिला मोर्चा अध्यक्ष सोलंकी ने जनप्रतिनिधि संकल्प सम्मेलन में भाग लिया
Mahila-Morcha-President-Solanki-participated-in-the-People-s-Representative-Resolution-Conference |
JALORE NEWS महिला मोर्चा अध्यक्ष सोलंकी ने जनप्रतिनिधि संकल्प सम्मेलन में भाग लिया
जालौर ( 28 अगस्त 2023 ) JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अनुसार महिला जनप्रतिनिधि संकल्प सम्मेलन जोधपुर के रातानाडा स्थित जनो उपयोगी महेश्वरी भवन में संपन्न हुआ उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने बताया कि इस सम्मेलन में महिलाएं काफी संख्या में पहुंची और महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे भाजपा को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और यह भी कहा कि हम सब महिलाएं सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी भागीदारी निभाएंगी, और शक्ति केंद्र में 11,11 महिला को जोड़ा जाएगा सम्मेलन में जोधपुर संभाग से पाली जालौर ,सिरोही ,बालोतरा से भाजपा महिला सांसद सरपंच ,जन प्रतिनिधि, पूर्व प्रतिनिधि, महिला मोर्चा टीम ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष छात्रा नेता ,सोशल मीडिया ,एनजीओ की बहीने,महिला नव मतदाता भी अधिकांश मात्रा में मौजूद रही, श्रीमती सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत व राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती विजया राहटकर द्वारा की गई
श्रीमती सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सह प्रभारी श्रीमती विजया राहटकर के नेतृत्व में जोधपुर शहर में सैकड़ो की संख्या में महिला मोर्चा द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर महिला विरोधी कांग्रेस सरकार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया।
भाजपा के इस महिला सम्मेलन में ,राष्ट्रीय सचिव राजस्थान प्रदेश संगठन की सह प्रभारी विजया राहटकर ,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी एवं जालौर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी एवं उनके साथ काफी संख्या में जालौर से जिला मंत्री गायत्री गॉड नंदा रावल जिला उपाध्यक्ष सांता देवासी जिला उपाध्यक्ष राम सिंह मंडल अध्यक्ष सविता गोस्वामी काफी संख्या में महिला उपस्थित रही l
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें