JALORE NEWS आयंबिल तन और मन को चेतन और चुस्त करता -आचार्य हार्दिक रत्न
Ayambil-animates-and-energizes-the-body-and-mind-Acharya-Hardik-Ratna |
JALORE NEWS आयंबिल तन और मन को चेतन और चुस्त करता -आचार्य हार्दिक रत्न
जालौर ( 9 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप जैन तीर्थ में चम्पालाल भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास में सोमवार को संबोधित करते हुए आचार्य श्री हार्दिक रत्न सुरीश्वर महाराज ने कहा कि तप हमारे तन और मन को स्वस्थ रखता है। इसलिए हमें आयंबिल और ऐसी ही तपस्या करते रहना चाहिए।
चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के मुताबिक आचार्य श्री ने कहा कि भोजन मनुष्य की अनिवार्य आवश्यकता है। बिना भोजन के काम नहीं चल सकता। पर हमें अपनी आत्मा के कल्याण के लिए तपश्चार्य भी करते रहना चाहिए। आयंबिल एक ऐसा तप है जो हमारे तन और मन को चुस्त और तंदुरुस्त रखता है। हम अपने भोजन में बहुत सारे तैलीय पदार्थ का उपयोग करते हैं। पर कभी-कभी हमें इनका भी त्याग करना चाहिए। आयंबिल हमारे तन मन को तैयार करता है ।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री शुभ मंगल विजय जी महाराज ने सभी को परमात्मा की भक्ति के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि परमात्मा सर्व जीवों के सुख-दुख का ध्यान रखने वाले हैं। परमात्मा अत्यंत कृपालु और दयालु हैं। हमें उनकी आज्ञा और वाणी पर आगाध विश्वास और अटूट श्रद्धा रखनी चाहिए।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें