आर्य वीर दल राजस्थान के संस्थापक कर्मयोगी मदनसिंह आर्य "भाईसा" के 34 वें पुण्य स्मरण दिवस मनाया
![]() |
Celebrated-the-34th-death-anniversary-of-Karmayogi-Madansingh-Arya-Bhaisa-founder-of-Arya-Veer-Dal-Rajasthan. |
आर्य वीर दल राजस्थान के संस्थापक कर्मयोगी मदनसिंह आर्य "भाईसा" के 34 वें पुण्य स्मरण दिवस मनाया
जालोर ( 9 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS आर्य वीर दल राजस्थान के संस्थापक कर्मयोगी मदनसिंह आर्य "भाईसा" के 34 वें पुण्य स्मरण दिवस के अवसर पर आर्य समाज व आर्य वीर दल व्दारा पुरानी सब्जी मण्डी स्थित आर्य वीरम व्यायामशाला मेॅ आर्य समाज लाल पोल के अध्यक्ष विनोद आर्य के सानिध्य मे यज्ञ का आयोजन कर आर्य वीर दल अध्यक्ष कृष्ण कुमार के मुख्य यज्ञमान के नेतृव मे मानव कल्याणार्थ यज्ञ में आहूतियां देकर उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर आर्य वीरों को संबोधित करते हुए विनोद आर्य ने कहा कि मदनसिह आर्य महर्षि दयानंद सरस्वती के वैचारिक क्रांति के योद्धा, आर्य समाज और आर्य वीर दल के सिपाही, महान देशभक्त, सामाजिक क्रांति के उद्बोधक, युवकों के हृदय में राष्ट्रीय एकता व अखंडता के मजबूत इरादों का बीजारोपण करने वाले कर्मयोगी थे। वे अपने श्रम एवं पुरूषार्थ से एक आर्यवीर से राजस्थान आर्य वीर दल के अधिष्ठाता पद तक पहुंचे आर्य वीरों के निर्माण में उनका तप एवं परिश्रम निष्काम कर्मयोगी के समान था। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वह गुरूजी की कृपा से ही हूं गुरूजी ने मेरे जैसे हजारों शिष्यों का निर्माण किया है।
उन्होने कहा कि मदनसिंह आर्य अपने अल्प जीवन काल में इतना वृहद कार्य करके चले गए, जिन्हें युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा। आर्य का जन्म 25 अक्टूबर 1931 को जोधपुर में हुआ था। उनकी शहर की उम्मेद स्कूल में स्कूली शिक्षा के बाद राष्ट्र सेवा हेतु सेनिक बने। उनके जीवन पर महर्षि दयानंद सरस्वती का ऐसा रंग चढ़ा की सेना की नोकरी छोड़कर युवकों के बल और चरित्र निर्माण का संकल्प व्यक्त कर अपना जीवन आर्य समाज और आर्य वीर दल को अर्पित कर दिया। ऐसे महान कर्मयोगी का पूण्य स्मरण हमें भी बल एवं शक्ति प्रदान करता है।
इस अवसर पदक विजेता खिलाडियो को सम्मानित किया गया।सभी के लिए अल्पाहार आलोक सोनी पुत्र अम्बालाल सोनी का ओर की गई थी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शिवदत्त आर्य ने किया।इस मौके पर आर्य वीर दल के संरक्षक दलपत सिंह आर्य, अध्यक्ष कृष्ण कुमार, संचालक प्रशान्त सिंह,सुशीलपाल सिंह,कन्हैयालाल मिश्रा,पूर्व पार्षद भरत मेघवाल,पूर्व पार्षद जगदीश आर्य,रामचन्द्र गौड,डूंगाराम सुथार,हितेश सुथार,सन्तोष सोनी,सुमित्रा सोनी,चौधरी,देवेश आर्य छगननाथ,मौहनलाल भादरु सहित कई जने मौजूद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें