भाजपा ने किया सामाजिक सम्मेलन का आगाज कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को ठगा - अजेय महावर
![]() |
District-Supervisor-Ajay-Mahawar-was-present. |
आहोर विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी वर्ग का सम्मेलन हुआ आयोजित - OBC class conference organized in Ahor assembly constituency
जालौर ( 9 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित सामाजिक सम्मेलन के आयोजन को लेकर जालौर भाजपा ने सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया जिसके अंतर्गत सोमवार को आहोर विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया गया।
दिल्ली की घोण्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जालोर जिला पर्यवेक्षक अजय महावर के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की अध्यक्षता और आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र के ओबीसी वर्ग के सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन में जिला पर्यवेक्षक अजय महावर ने बताया कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव शीघ्र ही होने वाले हैं जिसके अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेवारी समझनी का समय है। संगठन के कार्यों के प्रति अपनी सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत कर जनता में जागरूकता लाने की आवश्यकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बरोली ने बताया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों को कर्ज माफी का झूठा आश्वासन देकर सत्ता प्राप्ति की थी, लेकिन उसके बाद राजस्थान की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस केवल चुनावी पार्टी है जिसका काम चुनाव को जीतने तक सीमित है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में ओबीसी वर्ग सहित महिला एससी एसटी वर्ग के साथ पिछले 5 वर्षों से अत्याचार हुए हैं। राजस्थान की जनता कांग्रेस शासन से त्रस्त है एवं वीरता शांति और त्याग के प्रतीक राजस्थान को पुनः गौरव में बनाने हेतु भाजपा सरकार बनाने की आवश्यकता है।
आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने हेतु प्रयास करना चाहिए क्योंकि राष्ट्रहित, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र की जनता के विकास का एकमात्र उपाय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला पर्यवेक्षक एवं गोंडा विधायक अजय महावर जालौर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित आहोर पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष आबाराम देवासी भाजपा जिला मंत्री भूरसिंह देवकी जोधपुर संभाग आईटी सहसंयोजक विशनसिह सोलंकी ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश भाटी नवाराम देवासी मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह राजपुरोहित मांगीलाल राव बंससिंह चौहान दिनेशसिंह राठौड़ अमरसिंह तोड़मी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली लालसिंह राजपुरोहित स्वरूप सिंह राजपुरोहित पिंकी शर्मा रामदेवसिंह कंवला कैलाश शर्मा यवी सुथार पुखराज ओड़ अमृत कुमार शर्मा समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें