हमारे व्यवहार से धर्म परिलक्षित होता है: गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न - JALORE NEWS
El-Dharma-se-refleja-en-nuestro-comportamiento-Ganivarya-Shri-Gyan-Ratna |
हमारे व्यवहार से धर्म परिलक्षित होता है: गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न - JALORE NEWS
जालौर ( 21 नवम्बर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदिश्वर द्वीप जैन तीर्थ में जैन रत्न से सम्मानित चम्पालाल भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास में सोमवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न विजय जी ने कहा कि हमारे व्यवहार के माध्यम से हमारा धर्म परिलक्षित होता है।
चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के मुताबिक गणिवर्य ने कहा कि हमारा धर्म हमारे व्यवहार के माध्यम से परिलक्षित होता है। धर्म अमूर्त तत्व है। वह व्यवहार के माध्यम से ,क्रिया के माध्यम से मूर्त स्वरूप धारण करता है। हम अपने आसपास के लोगों के साथ मधुर एवं सद् व्यवहार करें। हम हर व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार करें जो हमें अपने लिए पसंद है। हर व्यक्ति को अपना जीवन गरिमा के साथ जीने का पूर्ण अधिकार है। हमें सम्मान तभी मिल सकता है जब हम सम्मान देना सीखें। हम अपने जीवन में किसी का भी दिल नहीं दुखाए। सबके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। प्रेम से हर व्यक्ति को मनाया जा सकता है। प्रेम सृष्टि का एक शाश्वत तत्व है।
धर्म सभा में विद्यार्थी के लक्षण बताते हुए मुनिराज श्री आनंद मंगल विजय जी ने कहा कि विद्यार्थी को एक ही काम पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विद्यार्थी का ध्यान बगुले की तरह एकाग्रचित होना चाहिए। एकाग्रपूर्वक कोई भी कार्य करने से कार्य की गुणवत्ता बढ़ जाती है। विद्यार्थी को अल्पाहार ग्रहण करना चाहिए। अल्पाहार से शरीर में स्पूर्ति और ऊर्जा बनी रहती है। अधिक भोजन करने से शरीर में आलस्य पैदा होता है।
योग अनुज्ञा महोत्सव आज से:
चातुर्मास के तहत आज मंगलवार से त्रिदिवसीय योग अनुज्ञा महोत्सव शुरू होगा। इसकी तहत विभिन्न आयोजन होंगे। देश भर से श्री संघ हिस्सा लेंगे।इसके तहत सुबह नौ बजे कल्याण भवन में पैंतालीस आगमों की पूजा एवं दोपहर में गांव सांझी एवं केसर छांटना का कार्यक्रम होगा।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें