भाजपा के भीनमाल नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी ने की मंडल पदाधिकारियों की घोषणा -BHINMAL NEWS
Praveen-Dave-and-Shravan-Jinagar-became-Mandal-General-Secretaries-for-the-second-time |
प्रवीण दवे एवं श्रवण जीनगर बने दूसरी बार मंडल महामंत्री - Praveen Dave and Shravan Jinagar became Mandal General Secretaries for the second time
भीनमाल ( 18 मार्च 2024 ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जोशी, जोधपुर संभाग प्रभारी प्रमोद सामर एवं जिला प्रभारी महेन्द्र बोहरा के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली भीनमाल पूर्व विधायक पुराराम चौधरी की सहमती से भीनमाल नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी ने अपनी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की।
उन्होनें मंडल उपाध्यक्ष के पद पर महादेवाराम घांची, संतोष सोनी, भाविका नामदेव, विक्रम बंजारा, विक्रमसिंह ईरानी, भरत कुमार माहेश्वरी एवं मंडल महामंत्री हेतु प्रवीण दवे, श्रवण जीनगर, नरपतसिंह लोल एवं मंडल मंत्री जानकीदास वैष्णव, ओमप्रकाश सुन्देशा, अल्ताफ हुसैन, राजा शर्मा, सीमा अग्रवाल एवं दिनेश देवासी और मंडल कोषाध्यक्ष हेतु लच्छूराम मेघवाल, मंडल प्रवक्ता हेतु गजेन्द्र दवे, मंडल आईटी संयोजक हेतु गोविन्द मालवीया, मंडल सोशल मिडिया संयोजक हेतु पंकज मेहता एवं मिडिया संयोजक हेतु श्रवण राणा की नियुक्ति की गई।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें