पुण्य सम्राट सूत्र ज्ञान अभिवृद्धि योजना का शुभारंभ - JALORE NEWS
![]() |
Launch-of-Punya-Samrat-Sutra-Knowledge-Enhancement-Scheme |
पुण्य सम्राट सूत्र ज्ञान अभिवृद्धि योजना का शुभारंभ - JALORE NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
बैंगलोर ( 16 जुन 2024 ) JALORE NEWS एवेन्यू रोड स्थित मुनिसुव्रत राजेंद्र जैन श्वेताम्बर टैंपल ट्रस्ट के प्रांगण में अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद के तत्वावधान में पुण्य सम्राट सूत्र ज्ञान अभिवृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ महिला परिषद के सदस्यों द्वारा मंगलाचरण से किया गया। बैंगलोर परिषद की अध्यक्षा कंचन पालगोता चौहान ने सभी का स्वागत किया। महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रेमादेवी गांधी मुथा ने कहा यह योजना देश भर की सभी धार्मिक पाठशाला में प्रारंभ होगी। मुनिसुव्रत राजेंद्र जैन धार्मिक पाठशाला में फार्म देकर सभी बच्चों को जोड़ा गया। आचार्य जयंतसेनसुरीश्वर म.सा श्रुत ज्ञान के अभिवृद्धि केलिए सदेव संघ समाज को प्रेरित करते रहे। धार्मिक ज्ञान के अभिवृद्धि के लिए उसके प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सदेव उनकी सद प्रेरणा से विभिन्न कार्य सम्पन्न हुए।
दक्षिण प्रांतीय अध्यक्ष बाबूलाल सवानी ने कहा बचपन से बच्चों को धर्म के प्रति संस्कारों का बीजोरोपण डाला जाना चाहिए।
दक्षिण प्रांतीय महामंत्री डूंगरमल चोपड़ा ने कहा इस योजना में दो वर्ष से लेकर बीस वर्ष तक के ज्ञानार्थीयो को प्रवेश मिलेगा। और एक वर्ष में सूत्र कंठस्थ करना है। इसे जुड़ कर अपने जीवन को धन्य बनावे।
परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक प्रकाश हिराणी ने धर्म सभा में कहा धर्म के मूलभूत सिद्धांतो की जानकारी के बिना कई बच्चे धर्म से विमुख भी होते जा रहे है। धर्मनिष्ट संस्कारों से आत्मा को पलवित बिना धर्ममय जीवन संभव नहीं।इसलिए इस अभिवृद्धि योजना में जुड़कर ज्ञान की अभिवृद्धि करे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक प्रकाश हिराणी एवं प्रांतीय अध्यक्ष बाबूलाल सवानी ने पुण्य सम्राट सूत्र ज्ञान अभिवृद्धि योजना के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस योजना के लाभार्थी प्रेमादेवी मांगीलाल गांधी मुथा परिवार ने लिया। इस अवसर पर नवयुवक परिषद शाखा बैंगलोर द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहन हेतु प्रभावना वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में परमात्मा एवं गुरुदेव की आरती की गई।
इस सभा में राष्ट्रीय संरक्षक प्रकाश हिराणी, महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमादेवी गांधी मुथा, दक्षिण प्रांतीय अध्यक्ष बाबूलाल सवानी, प्रांतीय महामंत्री डूंगमल चोपड़ा,बैंगलोर शाखा अध्यक्ष हेमराज छात्रगोता, सचिव नेमीचंद संघवी, प्रकाश ओस्तवाल, रमेश ओस्तवाल,महिला परिषद की राष्टीय कार्यकारणी की सदस्य मधु ओस्तवाल,महिला शाखा अध्यक्ष कंचन पालगोता चौहान, शाखा सचिव रेखादेवी सोलंकी, संगठन मंत्री मंजुदेवी ओस्तवाल, उपस्थित रहे। सचिव नेमीचंद संघवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें