जालौर में पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गायों को खिलाया चारा - JALORE NEWS
![]() |
Former-Deputy-Chief-Minister-s-birthday-celebrated-in-Jalore-Congress-workers-fed-fodder-to-cows |
जालौर में पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गायों को खिलाया चारा - JALORE NEWS
जालोर ( 7 सितंबर 2024 ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव,पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के 47 वे जन्मदिवस के अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों द्वारा दोपहर 12.30 बजे श्री महावीर जीव दया गोशाला जालोर में गौ माता की पूजा एवम सेवा करके जन्मदिन मनाया गया।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि कांग्रेसजन ने नंदी महाराज व गौ माता को गुड़,सूखा चारा एवम हरा चारा खिलाकर सचिन पायलट के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, प्रदेश महासचिव लाल सिंह धानपुर,पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल,जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत,पूर्व जिला परिषद सदस्य कुशाल सिंह राजपुरोहित, आम सिंह परिहार,गजेंद्र सिंह डोडियाली, मंडल अध्यक्ष पीर सिंह मालपुरा, पार्षद राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दवे,पूर्व छात्रा संघ अध्यक्षा सुष्मिता गर्ग,ब्लॉक महासचिव महेंद्र सोनगरा,युवा नेता सलीम मोयला,कैलाश परिहार, जुझाराम चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें