सेवा पखवाड़ा व सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग को लेकर बैठक संपन्न - JALORE NEWS
Meeting-concluded-regarding-monitoring-of-service-fortnight-and-membership-campaign |
सेवा पखवाड़ा व सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग को लेकर बैठक संपन्न - JALORE NEWS
जालौर ( 29 सितम्बर 2024 ) JALORE NEWS भाजपा नगर मंडल जालौर की बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जालौर सिरोही सांचौर लोकप्रिय सांसद लुम्बाराम चौधरी का मुख्य आतिथ्य रहा। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की।बैठक में बतौर अतिथि जिला महामंत्री व सदस्यता अभियान जिला संयोजक प्रकाश छाजेड़ जिला महामंत्री हरीश राणावत भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिसोदिया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी उपस्थित थे।
बैठक में सांसद लुबाराम चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति में सदस्य मनोनीत करने पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन कर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। सांसद ने सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।
सांसद लुबाराम चौधरी ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से उनके द्वारा बनाए गए सदस्यों की जानकारी ली। साथ ही सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं को कहा कि हम सबको मिलकर इस सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए कार्य करना है। साथ ही देश की यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर बनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत अधिक से अधिक सेवा कार्य करने की अपील की।
सदस्यता अभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ ने बूथ अध्यक्षों से कितने-कितने सदस्य बनाएं जानकारी ली और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने-अपने बूथ में कम से कम 200 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।
नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में नगर महामंत्री दिनेश महावर रतन सुथार नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर रवि सोलंकी ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी किसान मोर्चा जिला महामंत्री नाथू सिंह तीखी पूर्व नगर अध्यक्ष छगन दास रामावत प्रकाश नागर जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित सोशल मीडिया विभाग सहसंयोजक चंद्रकांत सुंदेशा आईटी जिला सहसंयोजक अचल सिंह परिहार किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम सांखला हीराराम देवासी महेंद्र राठौर भंवर सिंह पप्पू बंजारा धीरज सुंदेशा सहित कहीं जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें