Jalore Mahotsav 2025 जालौर महोत्सव 2025: तैयारियां जोरों पर पहली बैठक संपन्न हुई - JALORE NEWS
![]() |
Jalore-Mahotsav-2025 |
Jalore Mahotsav 2025 जालौर महोत्सव 2025: तैयारियां जोरों पर पहली बैठक संपन्न हुई - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 28 जनवरी 2025 ) Jalore Mahotsav 2025 जालौर महोत्सव 2025 की तैयारी को लेकर पहली बैठक का आयोजित किया गया है जिसमें जालोर महोत्सव की योजना और प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई इस वर्ष महोत्सव मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष समिति गठित की जाएगी और पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले जालौर महोत्सव 2025 की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन मुख्य समन्वयक एवं उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस बार आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया है।
Jalore Mahotsav 2025 : 15 फरवरी से होगा महोत्सव का शुभारंभ
Jalore Mahotsav 2025 जालौर महोत्सव 2025 का आगाज 15 फरवरी को होगा। दो दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा में स्थानीय सांस्कृतिक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों का मुख्य आकर्षण होंगी। इसे और अधिक भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
Jalore Mahotsav 2025 करड़ा गांव में एक दिवसीय कार्यक्रम
महोत्सव के अंतर्गत करड़ा गांव में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाओं और लोक परंपराओं को खासतौर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
Jalore Mahotsav 2025 कवि सम्मेलन में होगा कवियों का सम्मान
महोत्सव के पहले दिन कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें जिले के ख्यातनाम कवियों को सम्मानित किया जाएगा। जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर ने बताया कि कवि सम्मेलन महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगा और यह जिले की साहित्यिक संस्कृति को नई ऊंचाइयां देगा।
Jalore Mahotsav 2025 खेलकूद प्रतियोगिताओं पर लिया गया अंतिम निर्णय
महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। कबड्डी, रस्साकशी, सातोलिया जैसी पारंपरिक खेल गतिविधियों को शामिल किया गया है। उपखंड अधिकारी मनोज चौधरी ने बताया कि इन खेलों को लेकर सभी सुझाव अंतिम रूप से तय कर दिए गए हैं और अब किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।
Jalore Mahotsav 2025 उड़ीसा का सांस्कृतिक नृत्य बनेगा आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष महोत्सव में ओडिशा से एक विशेष नृत्य दल भी शामिल होगा। यह टीम अपने सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से दर्शकों को ओडिशा की परंपराओं से परिचित कराएगी और महोत्सव की भव्यता में चार चांद लगाएगी।
Jalore Mahotsav 2025 समयबद्धता पर विशेष जोर
उपखंड अधिकारी ने बताया कि सभी कार्यक्रमों को समय पर संचालित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आयोजकों और प्रतिभागियों को तय समय पर पहुंचने का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Jalore Mahotsav 2025 आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य
Jalore Mahotsav 2025 महोत्सव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मोहन पाराशर, नारायण लाल भट्ट, हितेश प्रजापत, कानाराम परमार, समन्वयक रतन सुथार सहित कई प्रमुख सदस्य सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उनकी देखरेख में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Jalore Mahotsav 2025 : एक महोत्सव, कई रंग
Jalore Mahotsav 2025 जालौर महोत्सव 2025 केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह जिले की कला, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव है। शोभायात्रा, कवि सम्मेलन, खेलकूद, सांस्कृतिक झांकियां और ओडिशा के नृत्य दल की प्रस्तुति इसे खास बनाने जा रही है।
Jalore Mahotsav 2025 जालौर महोत्सव 2025 हर वर्ग के लिए एक अलग अनुभव लेकर आएगा और जिले की पहचान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें