76th Republic Day : 26 जनवरी को मनाया जाएगा 76वां गणतंत्र दिवस, राजस्थान में मंत्रियों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी - JALORE NEWS
![]() |
76th-Republic-Day-will-be-celebrated-on-26-January |
26 जनवरी को मनाया जाएगा 76वां गणतंत्र दिवस, राजस्थान में मंत्रियों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 13 जनवरी 2025 ) 76th Republic Day : पूरे देश में 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। राजस्थान में इस बार राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन झीलों की नगरी उदयपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। सीएम ने स्वयं अधिकारियों को निर्देश देकर समारोह को विशेष और यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज करने को कहा है।
मंत्रियों को दी गई ध्वजारोहण की जिम्मेदारी
राजस्थान सरकार ने अलग-अलग जिलों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए एक सूची जारी की गई है, जिसमें डिप्टी सीएम दिया कुमारी से लेकर कई अन्य मंत्री शामिल हैं। मंत्रियों के साथ संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर भी अपने-अपने क्षेत्रीय मुख्यालयों पर ध्वजारोहण करेंगे।
जिलों में ध्वजारोहण के लिए जिम्मेदार मंत्रियों की सूची:
- जयपुर: दिया कुमारी
- भरतपुर: प्रेमचंद बैरवा
- सवाई माधोपुर: किरोड़ी लाल मीणा
- फलौदी: गजेंद्र सिंह
- दौसा: राज्यवर्धन राठौड़
- कोटा: मदन दिलावर
- टोंक: कन्हैया लाल
- जोधपुर: जोगाराम पटेल
- अजमेर: सुरेश सिंह रावत
- ब्यावर: अविनाश सिंह रावत
- बीकानेर: सुमित गोदारा
- पाली: जोराराम कुमावत
- डूंगरपुर: बाबूलाल खराड़ी
- प्रतापगढ़: हेमंत मीणा
- अलवर: संजय शर्मा
- चित्तौड़गढ़: गौतम कुमार
- सीकर: झाबर सिंह खर्रा
- बूंदी: हीरालाल नागर
- सिरोही: ओटा राम देवासी
- नागौर: मंजू बाघमार
- भीलवाड़ा: विजय सिंह
- बाड़मेर: कृष्ण कुमार केके विश्नोई
- डीग: जवाहर सिंह बेढ़म
- जालौर: जागेश्वर गर्ग
सीएम भजनलाल शर्मा की अपील:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों और मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में हर स्तर पर गणतंत्र दिवस का आयोजन भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से किया जाए। उदयपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री खुद शिरकत करेंगे।
राजस्थान के विभिन्न जिलों में इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह को खास बनाने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से जुट चुका है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें