मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के जन्मदिन पर गो माता को खिलाया हरा चारा - JALORE NEWS
![]() |
On-the-birthday-of-Chief-Whip-Jogeshwar-Garg-green-fodder-was-fed-to-mother-cow |
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के जन्मदिन पर गो माता को खिलाया हरा चारा - JALORE NEWS
जालोर ( 5 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा मुख्य सचेतक विधानसभा राजस्थान व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के जन्मदिन पर गो माता को हरा चारा खिलाया गया।
नगर महामंत्री दिनेश महावर ने बताया कि मुख्य सचेतक विधानसभा राजस्थान व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग का जन्मदिन आदर्श गोशाला में भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा गो माता को हरा चारा खिलाकर मनाया। नगर मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा जोगेश्वर गर्ग को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। रवि सोलंकी ने कहा कि शुभ अवसरों पर भाजपा सेवा कार्यों के साथ कार्य करता है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी पूर्व नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी नगर महामंत्री रतन सुथार नगर मंत्री महेश भट्ट नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर मोहन लाल हीरालाल देवासी श्रवण कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें