अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा नगर मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया दीपदान - JALORE NEWS
![]() |
On-the-eve-of-Ambedkar-Jayanti-BJP-Nagar-Mandal-started-cleanliness-drive-and-donated-lamps |
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा नगर मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया दीपदान - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 14 अप्रैल 2025 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देशानुसार डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती समारोह कार्यक्रम के तहत अंबेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी की अध्यक्षता में अंबेडकर सभा स्थल पर स्वच्छता अभियान कर सफाई की गई और शाम को दीपदान किया गया । इस अवसर पर भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता एवं दलितों के मसीहा थे।
कार्यक्रम संयोजक संजय बोराणा ने बताया कि प्रातः 8:30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा मंजू मेघवाल ,महामंत्री प्रकाश छाजेड़, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुनोत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष ओबा राम देवासी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला मंत्री भुर सिंह देवकी , सुशीला सेन कार्यक्रम सह संयोजक रमेश बारूपाल ,पार्षद दिनेश बारोट , गोविंद टाक, राजकुमार , सुरेश सोलंकी, दिनेश महावर , रतन सुथार ,मुकेश राजपुरोहित , गणपत सिंह ,डिम्पल सिंह,हुकमीचंद ,सुरेश सुंदेशा, महेश भट्ट , रामेश्वर लाल , महेंद्र राठौर ,मेथी देवी , गीता बारोट ,अशोक गुर्जर ,धनपत मुथा ,हेमेंद्र बगेड़िया , छगन रामावत व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें