नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात - BHINMAL NEWS
![]() |
Nagar-Mandal-workers-listened-to-Mann-ki-Baat |
नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 25 मई 2025 ) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा एवं पूर्व विधायक पूराराम चौधरी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण एम दवे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित कार्यक्रम मन की बात का 122 वां संस्करण कार्यक्रम नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पुरा देश आंतकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आंतकवाद को खत्म करना ही है । आपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सैनाओ ने जो पराक्रम दिखाया है, उससे हर हिन्दुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है ।
जिस सटीकता के साथ सीमा पार आंतकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया वो अद्भुत है । आपरेशन सिंदूर ने दुनियाभर में आंतकवाद के खिलाफ लडाई को नया विश्वास दिया है । आपरेशन सिंदूर यह एक सिर्फ सैनिय मिशन ही नही बल्कि यह हमारे साहस व बदलते भारत की तस्वीर है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी, नगर अध्यक्ष प्रवीण एम दवे, पूर्व नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, भरतसिंह भैजाणी, महादेवाराम घांची, विकास सोलंकी, विक्रमसिंह ईराणी, राजा शर्मा, वालाराम घांची, कुलदीप याज्ञी, सुरेश वोरा, भरत महेश्वरी, हकसिंह राव, जानकीदास वैष्णव, मोहन सुथार, हीरालाल चौधरी, क्रिश चौधरी, धनसिंह, चन्दनसिंह राणावत आदि बहुत से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें