राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा फैसला, Sankalp Patra समिति का गठन, इनको दी गई जिम्मेदारी
![]() |
BJP-s-big-decision-for-Rajasthan-elections-formation-of-Sankalp-Patra-committee |
राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा फैसला, Sankalp Patra समिति का गठन, इनको दी गई जिम्मेदारी
जयपुर ( 17 अगस्त 2023 ) ajasthan politics : राजस्थान विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने की पूरी संभावना है। चुनाव को करीब देख भाजपा ने एक बड़ी घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा संकल्प पत्र समिति का गठन किया। इस समिति के संयोजक की जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दी गई है।
और उनकी मदद को घनश्याम तिवाड़ी और किरोड़ी लाल मीणा को सह संयोजक बनाया गया है। यह दोनों ही राज्य सभा सांसद हैं। राजस्थान में इन तीनों दिग्गज की बड़ी हनक है। इसके साथ ही पांच सह संयोजक और नियुक्त किए गए हैं। साथ ही 17 सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है। इस अवसर पर भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा, संकल्प पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। मिशन राजस्थान के तहत राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने दावा किया कि भाजपा राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है। अरुण सिंह ने कहा गहलोत शासन में सभी वर्ग परेशान हैं।
पांच सह संयोजक और नियुक्त
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि भाजपा संकल्प पत्र समिति में पांच सह संयोजक और नियुक्त किए गए हैं। इन पांच सह संयोजक के नाम अल्का सिंह गुर्जर, राव राजेंद्र सिंह, सुभाष मेहरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ है।
संकल्प पत्र समिति के सदस्यों के नाम
सुशील कटारा, हिमांशु शर्मा, अल्का रामदास अग्रवाल, रतन गाडरी, राम गोपाल सुतार, प्रभु धोबी (बाडोलिया), मोहन नाई (मोरवाल), जसवंत विश्नोई, खेमराज देसाई, अशोक वर्मा, सी एम मीणा, ममता शर्मा, प्रकाश माली, श्याम सिंह चौहान, मनन चतुर्वेदी, जसबीर सिंह, डा एस एस अग्रवाल को भाजपा संकल्प पत्र समिति के सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संकल्प पत्र में सभी वर्गों का रखा जाएगा : अरुण सिंह ने किया दावा
इस एलान के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। संकल्प पत्र समिति में अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल किए गए है।
चार परिवर्तन यात्राएं निकालेगी भाजपा
अरुण सिंह ने कहा, राजस्थान में भाजपा जल्द चार परिवर्तन यात्राएं निकालेगी। तारीख की घोषणा नहीं की गई है। पर जल्द हो जाएगी। सितंबर के पहले हफ्ते में संभावित यात्रा शुरू होगी।
सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा
राजस्थान बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा का कहना है कि जैसे-जैसे प्रत्याशियों के नाम फाइनल होते जाएंगे, हम उनकी उसी तरह घोषणा करते चले जाएंगे। ताकि उन्हें जनता के बीच रहने के साथ ही चुनावी तैयारी के लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त मिल सके। इस बार के विधानसभा चुनाव में बसपा राजस्थान की 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
राजस्थान में बसपा उतार चुकी है 5 उम्मीदवार
राजस्थान में बसपा 5 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। आप भी जल्द सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस की पहली सूची सितंबर के अंत तक आने की उम्मीद है। बसपा ने करौली से रविंद्र मीणा, खेतड़ी से मनोज घुमरिया, धौलपुर शहर से रितेश शर्मा, भरतपुर के नगर से खुर्शीद अहमद और भरतपुर के नदबई से खेमकरण तौली को चुनावी रण में उतारा है।
भाजपा ने क्यों किया यह प्रयोग
पार्टी ने छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh BJP Candidates List ) के लिए 21 उम्मीदवार और मध्यप्रदेश ( MP BJP Candidate List ) के लिए 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि पार्टी ने यह नया प्रयोग इसलिए किया है ताकि कमजोर सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को संपर्क और प्रचार करने का ज्यादा समय मिल सके। राजस्थान में भी भाजपा कमजोर सीटों पर जल्द उम्मीदवार घोषित कर सकती है, जिससे उम्मीदवारों को संपर्क और प्रचार के लिए अधिक समय मिल सके।
भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार गुरूवार सुबह दो समितियों की घोषणा कर दी। घोषणा पत्र तैयार करने के लिए बनाई गई संकल्प समिति का संयोजक केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया को बनाया गया है। दोनो ही समितियो में वसुंधरा राजे सहित पार्टी का कोई भी वरिष्ठ नेता शामिल नहीं है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें