JALORE NEWS कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अगर एकजुट होकर कार्य करे तो हमे कोई नही हरा सकता
If-Congress-party-workers-work-unitedly-then-no-one-can-defeat-us. |
JALORE NEWS कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अगर एकजुट होकर कार्य करे तो हमे कोई नही हरा सकता
जालोर ( 17 अगस्त 2023 ) JALORE NEWS जालोर सिरोही संसदीय क्षेत्र कांग्रेस कार्य योजना की बैठक पर्यवेक्षक रघु भाई देसाई पूर्व विधायक के मुख्य आतिथ्य में आज दोपहर 12 बजे श्री आपेश्वर महादेव जी मंदिर के सामने रामसीन में आयोजित हुई।
बैठक में जालोर सिरोही संसदीय क्षेत्र की समस्त विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पर्यवेक्षक रघु भाई देसाई ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू किया है जिससे आमजन को फायदा पहुँच रहा है।संसदीय क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूती से कार्य कर सरकार को पुनः स्थापित करके राजस्थान के इतिहास को बदलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के नेता इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित कई नेताओ ने देश के लिये बलिदान दिया है।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अगर एकजुट होकर कार्य करे तो हमे कोई नही हरा सकता है। में एक छोटा सा कांग्रेस का कार्यकर्ता हु। पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए दोनों जिलों की समस्त विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर पार्टी के प्रति लग्न एवम निष्ठा रखने वाले जिताऊ उम्मीदवारों की अनुसंशा अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी को करूंगा। बिना जनाधार एवम निष्क्रिय उम्मीदवारों की अनुसंशा कतई नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि टिकिट की मांग करना प्रत्येक कार्यकर्ता का हक एवं अधिकारी है लेकिन पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित होने पर उसे विजय बनाना भी कार्यक्रताओं का कर्तव्य है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी ने कहा कि हम सभी कांग्रेस पार्टी के अनुशाषित सिपाई है। हमे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान कर मंडल एवम ब्लॉक को मजबूत करना चाहिये जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ समरजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि हम समस्त कांग्रेसजनों को आपसी मतभेद भुलाकर आगामी विधानसभा चुनावों में संसदीय क्षेत्र की आठो विधानसभा में विजय हासिल करवाकर सरकार रिपीट करवाने का कार्य करना चाहिए।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि पार्टी हमारी मा की तरह है पार्टी में समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी मौका जरूर देती है।
बैठक को सिरोही कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद जोशी,प्रदेश सचिव हरीश परिहार, पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल,पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, संध्या चौधरी, पीसीसी सदस्य उम सिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख अनिता बाकोलिया, आबूरोड प्रधान लीलाराम गरासिया, रानीवाड़ा प्रधान राघवेन्द्र सिंह देवड़ा,माउंट आबू नगरपालिका अध्यक्ष जीतू राणा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत एवम आम सिंह परिहार ने किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह सियाणा,वरिष्ठ कांग्रेसी बाघ सिंह पुनग,ईशराराम विश्नोई, सोमाभाई सरगरा,पूर्व प्रधान देराम विश्नोई, पूर्व प्रधान रमिला मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी,माउंट आबू ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, बागोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश देवासी, अध्यक्ष हीरालाल बोहरा,सेवादल जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई,ब्लॉक अध्यक्ष रानीवाड़ा वरदाराम माली,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत,जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गलबराम मीणा,ईश्वर सिंह चांदना,आसुराम देवासी, गोदाराम देवासी,परवीन विश्नोई,मांगीलाल प्रजापत, श्रवण सिंह राठौड़,लक्ष्मी मीणा, लाल सिंह धानपुर,नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार,कृष्ण पुरोहित, शिवनारायण विश्नोई,भवानी सिंह भटना, खीमाराम चौधरी,इंदु परिहार, सुरेश मेघवाल, अम्बालाल चितारा,शंकर सिंह राठौड़, गणपत ढाका,ओमप्रकाश सिंह मोदरा, मांगीलाल भट्ट,भूराराम देवासी, सुरेश सियाग,कुशाल सिंह राजपुरोहित, कृष्ण कुमार मेघवाल, रामाराम चौधरी, गोपाल देवासी,जुझाराम चौधरी, छैल सिंह मेड़तिया,पाबूराम देवासी,शंकर लाल मेघवाल, मगननामा, दुदाराम चौधरी, अमराराम लोहार,सबलराम चौधरी, मंगलाराम पुरोहित, हुकरदास वैष्णव,सेवाराम हरिजन,सुरेश राणा, विनोद वैष्णव,दलाराम मेघवाल, लक्ष्मीचंद जैन, तेज सिंह राठौड़,संजय खोखर,रमेश प्रजापत,रामसिंह भूतवास,हनवंत सिंह चांदना,भूराराम घांची, राम सिंह चांदना सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें