JALORE NEWS पुण्यार्जन जीवन की सार्थकता -जैनाचार्य
![]() |
Significance-of-earning-virtuous-life-Jainacharya |
JALORE NEWS पुण्यार्जन जीवन की सार्थकता -जैनाचार्य
जालौर ( 5 अगस्त 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप जैन तीर्थ में भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के अंतर्गत शनिवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री विजय हार्दिक रत्न सुरिश्वर जी ने कहा कि हमें सदैव पुण्य का अर्जन करना चाहिए। पाप से दूर रहना चाहिए
आचार्य श्री ने कहा कि शुभ -अशुभ परिणाम की चिंतन करना मनुष्य का स्वभाव है। क्योंकि वह सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ प्राणी है। मनुष्य के पास विवेक और बुद्धि होती है। वह हर कार्य करते समय भविष्य एवं दूरगामी परिणामों के बारे में सोचता है। मनुष्य का कर्तव्य है कि वह का पशुत्व त्याग करें। हमें आपस में भाईचारे एवं प्रेम से जीवन जीना चाहिए। वाद- विवाद एवं झगड़ों में कोई सार नहीं है। जीवन का सत्य शांति और प्रेम है। प्रेम से जगत को जीता जा सकता है। यह संसार जीने का नाम है। खुशी और उमंग से जीया गया जीवन सार्थक होता है। हमें जीवन में सदैव परोपकार ही करना चाहिए। जीवन में परोपकार एवं करुणा भाव से किया गया कार्य मुक्ति के द्वार खोलता है। हमें सभी प्राणियों के प्रति दया भाव रखना चाहिए। आचार्य श्री ने कमठ और मरूभूति की कथा के माध्यम से भगवान पार्श्वनाथ के पूर्व भवो का वर्णन सुनाया।
धर्म सभा को मुनिराज श्री ज्ञान कलश विजय ने भी संबोधित किया। उन्होंने सिद्धाचल गिरिराज क वर्णन सुनाते हुए कहा कि जिस गिरिराज की महिमा का बखान स्वयं सीमधंर स्वामी परमात्मा महाविदेह क्षेत्र में करते हैं ऐसा पावन तीर्थ हमें इस कलिकाल में मिला है।जिसकी महिमा अनंत है। जहां अनंत आत्माएं सिद्धत्व को प्राप्त हुईं। ऐसे गिरिराज के प्रति हमारी अनन्य भक्ति और श्रद्धा है। ऐसे पावन गिरिराज की हम सबको वर्ष में एक बार यात्रा अवश्य करनी चाहिए। इस कलिकाल में पर्वताधिराज सिद्धाचल हमारे लिए गौरव का विषय है।
मासक्षमण की तपस्या करने वाले तपस्वियो की अनुमोदनार्थ सोलंकी परिवार की ओर से सकल संघ कि स्वामिवात्सल्य का आयोजन किया गया। ओसवाल न्याति नोहरे में किया गया।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें