अयोध्या से आए अक्षत कलश, घर -घर वितरण को लेकर संघ - विहिप की बैठक संपन्न - SANCHORE NEWS
![]() |
Sangh-VHP-meeting-concluded-regarding-intact-urns-coming-from-Ayodhya-door-to-door-distribution |
अयोध्या से आए अक्षत कलश, घर -घर वितरण को लेकर संघ - विहिप की बैठक संपन्न - SANCHORE NEWS
सांचौर ( 14 दिसंबर 2023 ) SANCHORE NEWS राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में बुधवार को सांचौर स्थित मुनि आश्रम में संत मोहन जी महाराज के सानिध्य में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में विभाग पर्यावरण गतिविधि प्रमुख अंबालाल ने कहा की वर्षो से जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे वह घड़ी 22 जनवरी को आ गई हैं जिस दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम प्रभु के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी उस दिन सभी घरों और मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर देवताओं के प्रसन्नता हेतु यज्ञ करें और खुशियां मनाएं।
विभाग मंत्री सतीष सिंह राव ने कहा की हिंदू समाज के लम्बे संघर्ष व लड़ाइयां लड़ने के बाद यह दिन आया हैं हमारा सौभाग्य हैं की हमने श्रीराम मंदिर को बनते देखा और प्रतिष्ठा को देखने का सौभाग्य मिल रहा हैं इस दिन को सभी देशवासियों को त्योहार के रूप में मनाना चाहिए।
घर - घर पहुंचाए जायेगे पीले चावल, संघ- विहिप के 200 कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी दी गई
बजरंग दल विभाग सह संयोजक नानजी सिंह कांटोल ने बताया कि दशकों से रामभक्त जिस - घड़ी का इंतजार कर रहे थे, वह घड़ी 22 जनवरी को आ गई है।
इसको लेकर समूचे समाज में उत्साह का माहौल है। श्रीराम मंदिर को लेकर अयोध्या से पूजित अक्षत पूरे देश में पहुंचाए जा रहे है, संघ - विहिप के लगभग 200 कार्यकर्ताओं को इस कार्य की ज़िम्मेदारी सौंपी गई हैं जो 1 से 15 जनवरी तक सघन जनसंपर्क अभियान के रूप में घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर कार्यक्रम में उपस्थित होने का न्योता देंगे।
प्रतिष्ठा का होगा लाइव प्रसारण,गांवों में देवालय सजेंगे, होंगे धार्मिक कार्यक्रम
विहिप जिला मंत्री बलवंत कुमार प्रजापत ने बताया की 22 जनवरी को घरों में दीपक जलाकर श्रीराम प्रभु की आरती कर विभिन्न कार्यक्रमो के द्वारा उत्सव मनाया जायेगा।
वहीं अयोध्या के प्रतिष्ठा कार्यक्रम का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण होगा जो दूर संसार के माध्यमों से रामभक्तो को दिखाया जायेगा।
आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया
बैठक के दौरान संत मोहन जी महाराज तथा भरत नाथ जी महाराज के सानिध्य में पदाधिकारियों द्वारा अयोध्या से आए आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया जिसके बाद सभी गांवों के कार्यकर्ताओ को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए पीले चावल के साथ बांटे गए।
बैठक में अंबालाल जी, सतीश सिंह राव बोरली, पंकज जी, नानजी सिंह कांटोल, भरत सिंह राव, बलवंत कुमार प्रजापत, पुखराज पुरोहित, भवानी सिंह राव, देवराज चौधरी धमाणा, अमृत पुरोहित, लक्ष्मण सिंह राव, पहाड़ सिंह हरियाली, श्याम चौधरी, डॉक्टर भेराराम बिश्नोई पुर, मदन सिंह डूंगरी, तुलसा राम पुरोहित चौरा, मुकेश जोशी सांकड़, धन्नाराम देवासी सरनाऊ, प्रधुमन सिंह बिछावड़ी, मफतलाल सरवाना, मनोज चौधरी सहित विभिन्न गांवों के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें