ओलंपिक संघ की अधिसूचना जारी, 29 मार्च को होंगे चुनाव - JALORE NEWS
Olympic-Association-notification-issued-elections-to-be-held-on-March-29 |
ओलंपिक संघ की अधिसूचना जारी, 29 मार्च को होंगे चुनाव - JALORE NEWS
जालोर ( 8 मार्च 2024 ) JALORE NEWS जालोर जिले की शीर्ष खेलों की संस्था जालोर जिला ओलम्पिक संघ कि अधिसूचना शुक्रवार को विधिवत रूप से जारी कर दी गई है |
जालोर जिला ओलंपिक संघ के महासचिव लालसिंह सांखला ने जानकारी उपलब्ध करवाकर बताया की 8 मार्च को ई जी एम आहूत कर अधिसूचना जारी कर 29 मार्च को श्रीकृष्णा महल भीनमाल में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रखा गया हैं जिसके अंतर्गत गत बैठक में लिए गए प्रस्तावों का अनुमोदन महासचिव द्वारा प्रस्तुत वार्षिक रिपोर्ट वर्ष 23-24 का बजट 24-25 का अनुमानित बजट एवं ओडिटेर की नियुक्ति के प्रस्तावों को सदन में प्रस्तुत कर अनुमोदित करवाने के पश्चात वर्ष 2024-28 की अवधि के लिए संघ के पदाधिकारियों और कार्यसमिति के चुनाव सम्पन करवाए जाएंगे |
जालोर जिला ओलम्पिक संघ की अधिसूचना के नोटिस से राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ को पर्यवेक्षक नियुक्त करवाने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया हेतु चुवाव अधिकारी की नियुक्ति ओलम्पिक संघ से मान्यता प्राप्त जिला खेल संघों को सूचना प्रेषण कर दी गई हैं |
चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि 26 मार्च प्राप्त नामांकन प्रपत्रों की जाँच 27 मार्च नामांकन वापसी तिथि 28 मार्च तथा कार्यकारिणी के अध्यक्ष महासचिव चेयरमैन सचिव कोषाध्यक्ष सी ई ऒ के एक एक पदों पर उपाध्यक्ष के नौ पदों सयुंक्त सचिव एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के सात सात पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया 29 मार्च को प्रातः 11.30 बजे सम्पन्न होंगे |
ओलम्पिक संघ के निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन करवाने हेतु प्रभुदान राव सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया हैं 76 पदाधिकारी मतदान में हिस्सा लेंगे 06 खेल संघों पर प्रतिबंध लगाया गया हैं इसके अतिरिक्त 20 विभिन्न आयोगों
का गठन किया जाएगा आयोग के अध्यक्ष को ओलम्पिक संघ में उपाध्यक्ष के समक्ष दर्जा प्राप्त होगा |
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें