खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jalore News जालोर जिले का संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक लेने आया हूं - जिला प्रभारी डागर
Jalore News

जालोर जिले का संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक लेने आया हूं - जिला प्रभारी डागर

जालोर जिले का संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक लेने आया हु।आपके संगठन को और अधिक मजबूत करने वाले सुझाव का स्वागत है- JALORENEWS ज्ञापन सौंपा जिला कलेक्टर
Shravan Kumar
Shravan Kumar
02 जुल॰, 2024 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

I-have-come-to-take-feedback-on-organisational-activism-in-Jalore-district-District-incharge-Dagar

जालोर जिले का संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक लेने आया हूं - जिला प्रभारी डागर

जालोर ( 02 जुलाई 2024 ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की बैठक आज सुबह 11 बजे जिला प्रभारी मोहन डागर के मुख्य आतिथ्य एवम कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिले के कांग्रेस संगठन गतिविधियों पर विचार विमर्श कर संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक जिला प्रभारी मोहन डागर द्वारा लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी महासचिव मोहन डागर ने कहा कि में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी के आदेश से जालोर जिले का संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक लेने आया हु। आपके संगठन को और अधिक मजबूत करने वाले सुझाव का स्वागत है। डागर ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वारा भरपूर मेहनत की जाती है लेकिन कई बार परिणाम हमारे पक्ष में नही आता है जिससे निराश एवम हताश नही होना चाहिये। उन्होंने सक्रिय पदाधिकारीयो को धन्यवाद देकर आभार जताया साथ ही निष्क्रिय पदाधिकारी गणो को चेतावनी के साथ सक्रिय होने का आग्रह भी किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि हम समस्त कांग्रेसजनों को पूर्व की गहलोत सरकार के लोककल्याणकारी कार्यो को आमजन के बीच जाकर बताना चाहिये साथ ही भाजपा सरकार की नाकामियों एवम विफलताओं को आमजन के सामने उजागर करना चाहिए।

जिस तरह जालोर में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं व स्वीकृत हुए है उनको राजनेतिक द्वेषभाव से रोक दिया है।

उन्होंने कहा कि हमे जनहित की समस्याओं हेतु प्रशासन को ज्ञापन देकर उनका निराकरण करवाना चाहिए। और आगे हमे जन आंदोलन भी करने के लिये तैयार रहना चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन जालोर का पुनः निर्माण के लिए पुखराज पाराशर का आभार व्यक्त करते हुए प्रस्ताव रखा जिसे समस्त कांग्रेसजनों ने सर्व सहमति से पारित किया।

उन्होंने कहा कि समस्त ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारियो को और अधिक सक्रिय होकर कार्य करना चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा साथ ही समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य किया। जिसके लिये वैभव गहलोत एवम कार्यकर्तागणो को धन्यवाद एवम आभार।

बैठक को प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, प्रदेश महासचिव उम सिंह राठौड़,प्रदेश महासचिव लाल सिंह धानपुर, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह सियाणा, प्रदेश सचिव शहजाद अली,जुल्फिकार अली भुट्टो,सवाई सिंह चंपावत ने भी सम्बोधित किया।

बैठक समाप्ति के पश्चात समस्त कांग्रेसजनों ने एकत्रित होकर पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय स्वीकृति एवम शुरू किये गये जिले के विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के संबंध में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर को सौपा। जिसमे विशेष रूप से जालोर जिले मुख्यालय पर मेडिकल कालेज, जालोर के किले पर सड़क निर्माण, वीर वीरमदेव कान्हड़देव का पैनोरमा, जालोर बागरा फोर

लेन सड़क,अनार मंडी जीवाणा, नरसाणा से धुंधाड़ा सड़क,सायला में न्यायालय, रोहट से जालोर सड़क का नवीनीकरण सहित अनेक विकास कार्य शामिल है। ज्ञापन में कहा गया है कि समय पर कार्य पूरे नही किये तो कांग्रेसजन आंदोलन भी करेंगे।

साथ ही नीट परीक्षा में धांधली,बिजली पानी की समस्या, जालोर शहर की दुर्दशा, विपक्षी नेताओं पर राजनेतिक दुर्भावनावश मुकदमे दर्ज पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।

बैठक में संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष ईशरराम विश्नोई,शैतान सिंह धनानी, आम सिंह परिहार,ममता जेन, ब्लॉक अध्यक्ष जालोर भोमाराम मेघवाल,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत,भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबराम मीणा, नगराध्यक्ष मुमताज अली, जिला महासचिव महेन्द्रपाल सिंह चेकला,कैलाश शर्मा,देवाराम सांखला, गोपाल देवासी,लाल सिंह भुण्डाव,भरत कुमार शर्मा,मदनलाल दहिया,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक थांवला,नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार,पार्षद लक्ष्मण सिंह सांखला, 

कालूराम मेघवाल,अफरोज बानोमंडल अध्यक्ष खुशाल सिंह राजपुरोहित, पीर सिंह मालपुरा,पुणे खान,सांवलराम देवासी, युद्धवीर सिंह राठौड़,हस्तीमल सुथार,जोगेंद्र सिंह,शंकर अग्रवाल, कालूराम मेघवाल, छोगाराम चौधरी,तरुण सोलंकी, जीवाराम परमार,नरपत सिंह देवड़ा,खसराम मेघवाल, सुरेश मेघवाल, भरत सुथार,नारायणलाल सोलंकी,जुबेदा नागौरी, मांगीलाल गर्ग,सोनाराम मेघवाल, शांतिलाल दमामी,उम्मेद सिंह चारण, गणपत शर्मा,मोड़ सिंह कबावत,जोगाराम सरगरा,सुरेश चौधरी, अशोक परिहार,पारस परिहार, ओमप्रकाश चौधरी, संभेलाराम माली, सुरेश रोहीनवाड़ा,इलियास खान,फिरोज मेहर,बस्तीमल चौहान, ईश्वर सिंह बालावत,चंपालाल सरगरा,भानुप्रताप पटेल सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

श्री भजनलाल शर्मा माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर

द्वारा जिला कलेक्टर, जालोर

विषय - पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के सम। स्वीकृत एवं शुरू किये गये जिले के विकास कार्यों को शिघ्र पुरा करने के संबंध में।

महोदय,

जिस तरह जालोर जिले की जनभावनाओं के अनुरूप पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने अपने कार्यकाल में जालोर को विकास कार्यों की सौगाते प्रदान की थी, जो कि जिले के लिए बहुत ही महत्वपूर्व थी। सरकार बदलने के पश्चात आज 6 माह होने को आये हैं. मगर इन जन हितेषी कार्यों को या तो रोक दिया या बहुत ही धीमी गति से चल रहे हैं। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
1. जालोर जिला मुख्यालय पर मेडीकल कॉलेज राजस्थान के अधिकांश जिलों में राजकीय मेडीकल कॉलेज खोले गये। मगर 3 जिलों को छोड़ दिया गया उसमें जालोर जिला भी शामिल था। राज्य की गहलोत सरकार ने केन्द्र सरकार से लगातार मांग उठाई। मगर केन्द्र की भाजपा सरकार की जालोर के प्रति बैरूखी को देखते हुए जालोर के हित में राज्य सरकार ने स्वयं के खर्चे से विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2023 में जालोर में 325 करोड़ रूपये से मेडीकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई। जिला प्रशासन द्वारा जमीन आवंटन के बाद टेन्डर प्रकिया पूर्ण कर में एसकेएस कर्कला इन्फ्रा प्राजेक्ट प्रा.लि. को निर्माण कार्य शुरू करने का वर्क ऑर्डर भी जारी किया गया। पूववर्ती माननीय मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास भी कर दिया।
इसके पश्चात सरकार बदलने पर इस काम को रोक दिया गया। जो कि जालोर जिले के लिए उचित नहीं है। हमारा आग्रह है मेडिकल कॉलेज का कार्य शिघ्र शुरू किया जाये।
2. जालोर फोर्ट रोड़ वाया झरनेश्वर महादेव मंदिर (5.45 km) सड़क निर्माण जालोर के ऐतिहासिक महत्व एवं पयर्टन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय जनभावना अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में उक्त सडक निर्माण की घोषणा की थी। जिसकी लम्बाई 5.45 km एवं लागत 27 करोड़ थी। उक्त कार्य की सर्वे, विस्तृत डी. पी.आर, बनाकर विभाग द्वारा टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य आदेश जारी कर दिया गया था। इस संबंध में नगर परिषद जालोर द्वारा उक्त सड़क निर्माण हेतु पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से जरूरी स्वीकृतिया भी प्राप्त कर ली गई थी।
तत्पश्चात सभी प्रक्रियाए पूर्ण करने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसका शिलान्यास भी कर दिया गया। उसके पश्चात श्री श्री गंगानाथ जी महाराज द्वारा इसका विधिवत कार्य भी प्रांरभ किया गया। लेकिन जैसे ही सरकार बदली, इस कार्य को रोक दिया गया। राजनैतिक दबाब में विभाग द्वारा बहाने बाजी कर रहा है कि कुछ तकनीकी खामीयां रहा गई है। हमारा मानना हैं कि अगर तकनीकी खामी के बावजूद शिलान्यास कर कार्य आदेश दिया गया एवं कार्य प्रारम्भ किया गया, तो यया किसी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की गई, जिसने गलत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई एवं कार्य शादेश जारी किये।
महोदय, राजनैतिक दबाव में इस तरह जनहित के बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य, जिसकी वर्षों से मांग की जा रही थी, ऐसे कार्य को नहीं रोका जाये। और जल्द ही इस कार्य को पूर्ण कर जालोर के ऐतिहासिक एवं पर्यटन के महत्व को बढावा दिया जाये।
3. जालोर से बागरा फोरलेन मय डिवाईडर (18 km) (लागत 54 Cr.) अनुमानित जालोर में उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने 2022-23 में जालोर से बागरा फोरलेन सड़क के लिए 54 करोड़ के बजट की घोषणा की। तत्पश्चात BOT Road के कलेक्शन कर्ता से NOC के पश्चात विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की मैं, नरेश इनका. आबुरोड को इस कार्य को करने का वर्क आर्डर दिया गया। तत्पश्चात तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास भी 3 जून 2023 को किया और इसका कार्य भी शुरू किया गया। मगर सरकार बदलने के बाद कुछ यहाने लगाकर इसका कार्य रोक दिया गया। जो कि जालोर के औद्योगिक हित में नहीं है। आये दिन हजारों वाहन गुजरने पर यहां रोड दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसी को देखते हुए फोरलेन की स्वीकृती प्रदान की गई थी। अब बताया जा रहा हैं कि कुछ पेड़ काटने पड़ेगे, तब काम शुरू होगा। जबकि विभाग द्वारा इसकी DPR बनाने के समय तो ऐसे कोई पेड़ बोच में नही आ रहे थे, जब यह तकनीकी खामी थी तो विभागने इसका टेन्डर क्यों जारी किया, क्यों कार्य आदेश दिया गया, क्यों मुख्यमंत्री से इसका शिलान्यास कराकर काम शुरू करवाया गया। जो कमी बताई जा रही हैं, उसके लिए किसी अधिकारी को जिम्मेवार क्यों नहीं माना गया जिसने गलत रिपोर्ट बनाई। हमारा निवेदन है कि इस कार्य को जल्द शुरू कर औधोगिक हित में निर्देश प्रदान करावें।
4. जालोर में वीरमदेव-कान्हड़देव चौहान का पैनोरमा जालोर जिला मुख्यालय पर जालोर के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए 4 करोड़ की लागत से "वीर वीरमदेव-कान्हडदेव चौहान" का पैनोरमा बनाने की घोषणा की थी। जिसका कार्यादेश भी दे दिया गया था। तत्कालिन मुख्यमंत्री द्वारा इसका शिलान्यास कर कार्य भी प्रांरंभ कर दिया गया। मगर सरकार बदलने के बाद इस ऐतिहासिक कार्य भी को रोक दिया गया। जो कि उचित नहीं है। आपसे अनुरोध हैं कि इस कार्य को जल्द शुरू करवाया जाये।
5. अनार मंडी, जीवानाः- जालोर जिले में अनार के बंपर उत्पादन को देखते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जीवाना क्षेत्र में अनार मंडी बनाने की घोषणा बजट में की थी। जिला प्रशासन ने अनार मंडी के लिए आवश्यकतानुसार जमीन का निशुल्क आवंटन भी दिनांक 20 जनवरी 2023 को कर दिया। तत्पश्चात कृषि विभाग ने कार्यवाही करते हुए 8 फरवरी 2023 को मंडी स्थापित करने की अधिसूचना जारी कर दी। लेकिन सरकार बदलने के 6 माह बाद पश्चात भी अभी तक इस पर कार्यवाही नहीं होना, जालोर के साथ कुठाराघात हैं। सरकारी मंडी नहीं होने से अनार उत्पादकों को आर्थिक समस्या भी उठानी पड़ती हैं। अतः निवेदन है कि जल्द जल्द अनार मंडी शुरू करवाई जाय।
6. नरसाना, भवरानी घाणा, पुंघाड़ा सड़क (जोधपुर संपर्क सड़क) जालोर जिले को जोधपुर से जोडने हेतु तत्कालीन गहलोत सरकार ने विशनगढ़ से नरसाना, धुंघाड़ा तक सड़क के चौडाईकरण व पूर्ननिर्माण हेतु 56 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। जिसका कार्य भी शुरू कर दिया गया था, मगर इस महत्वपूर्ण रोड को देखते हुए इसकी कार्य की गति बहुत ही धीमी है एवं उसकी गुणवत्ता भी नहीं के बराबर है। ऐसे में इस कार्य को गुणवत्ता पूर्ण जल्द पूरा करने के निर्देश प्रदान करावे।
7. सायला में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय शुरू करने बाबत् तत्कालीन सरकार द्वारा जनहित में की गई घोषणा अनुसार सायला में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक गजिस्ट्रेट न्यायालय जल्द शुरू करने के निर्देश प्रदान कराते।
इसके अलावा पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा घोषित निम्न विकास कार्य शुरू ही नहीं किये गये ओर जो किये हैं उसकी गति बहुत ही धीगी है। इसे भी शीघ्र पूरा कर जनमानस को इसका लाभ दिलाये।
1. महात्मा गांधी टाऊन हॉल, जालोर (लागत 17 करोड)
2. महात्मा गांधी टाउन हॉल की बाउंड्री वॉल निर्माण (राज्यसभा सांसद श्री नीरज डांगी के सहयोग से)
3. जालोर-आहोर रेल्वे क्रॉसिंग पर ROB (जालोर शहर से आहोर जाने वाली वैकल्पिक सडक को भी रिपेयर कराया जाना चाहिए)
4. राजकीय नर्सीग कॉलेज जालोर
5. जनजाति आवासीय विद्यालय, अगवरी (वाहोर)
6. राजकीय कृषि महाविद्यालय, केशवणा जालोर
7. राजकीय महाविद्यालय, रेवतड़ा, बागोड़ा, रानीवाड़ा
8. रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा सडक निर्माण (242.71 करोड़)
9. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतड़ा, बागोड़ा, बागरा
10. प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र उण, उम्मेदपुर, शंखवाली
11. जालोर के सायला उपखंड में पाथेडी उनडी में रीको का औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने बाबत्

8. BOT सड़क रोहट से जालोर स्टेट हाईवे 16 के सड़क नवीनीकरण / मरम्मत :- BOT सड़क होने के वावजूद तत्कालीन गहलोत सरकार ने इस सड़क व नवीनीकरण / मरम्मत के लिए करीब 14 करोड़ की राशि बजट में स्वीकृत की थी। इस सड़क मार्ग को रिहायतग्राही द्वारा नवीनीकरण / मरम्मत नहीं कराने से जनमानस को बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए सड़क की मरम्मत / नवीनीकरण की स्वीकृति दी गई। जिसका टेंडर भी हुआ, कुछ जगह पर पेंच भी किए गए मगर आज भी सड़क का बुरा हाल है। स्थानीय विधायक कांग्रेस के राज में धरने प्रदर्शन करते थे, मगर अब तो पूरी तरह चुप है। हमारा अनुरोध है कि जो पैसा स्वीकार हुआ, उसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए एवं इस सड़क का नवीनीकरण / मरम्मत तुरंत प्रभाव से करवाया जाए।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 
Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

जालोर: 13 मई को जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता, राज्य स्तर के लिए होगी चयन प्रक्रिया

Shravan Kumar- मई 12, 2025 0
जालोर: 13 मई को जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता, राज्य स्तर के लिए होगी चयन प्रक्रिया
Jalore-District-level-powerlifting-competition-on-May-13-selection-process-will-be-done-for-state-level जालोर: 13 मई को जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता, र…

Most Popular

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

मई 05, 2025
बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

मई 07, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

मई 05, 2025
बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

मई 07, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...