खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Mann ki baat जिले भर में हुआ मन की बात का लाइव प्रसारण - JALORE NEWS
Mann ki baat

जिले भर में हुआ मन की बात का लाइव प्रसारण - JALORE NEWS

जालौर जिले भर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 122 वे एपिसोड का लाइव प्रसारण किया गया है - JALORE NEWS
Shravan Kumar
Shravan Kumar
25 मई, 2025 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Mann ki Baat broadcasted live across the district
Mann-ki-Baat-broadcasted-live-across-the-district

जिले भर में हुआ मन की बात का लाइव प्रसारण - JALORE NEWS

पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर 

जालौर ( 25 मई 2025 ) JALORE NEWS JALORE NEWS भाजपा प्रदेश नेतृत्व, जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ,जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा,मन की बात जिला संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी के निर्देशानुसार जिले भर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 122 वे एपिसोड का लाइव प्रसारण किया गया।



मन की बात जिला संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर मंत्री निवास पर राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य व नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी की अध्यक्षता में मन की बात सुनी गई। भीनमाल मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में मन की बात सुनी गई। आहोर विधानसभा मुख्यालय पर जिला महामंत्री हरीश राणावत सहित कहीं वरिष्ठ पदाधिकारी के आतिथ्य में मन की बात सुनी गई। रानीवाड़ा विधानसभा मुख्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल सहित वरिष्ठ भाजपाईयों के निर्देशन में मन की बात सुनी गई।

सांचोर मुख्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव सहित कहि वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में मन की बात सुनी गई। इसी तरह जिले के सभी विधानसभाओं के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर मन की बात का लाइव प्रसारण किया गया।कार्यक्रमों में सभी जगह भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मन की बात के 122 वे एपिसोड में मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना के पराक्रम पर बात की। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक ने संकल्प लिया है कि आतंकवाद को खत्म करना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, यह बदलते भारत की तस्वीर है।सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया'



प्रधानमंत्री ने कहा, ' मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार! आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। आक्रोश से भरा हुआ है। संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। जिस स्पष्टता के साथ, जिस सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वो अद्भुत है। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है।हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्नीशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल'

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, यह उनका अदम्य साहस था और उसमें शामिल थी, भारत में बने हथियारों, उपकरणों और तकनीक की ताकत। उसमें 'आत्मनिर्भर भारत' का संकल्प भी था। हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्नीशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल है।ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर'

उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है। आपने देखा होगा, देश के कई शहरों में, गावों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएं निकाली गई। हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना, उसके प्रति वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े। कितने ही शहरों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने के लिए बड़ी संख्या में युवा एकजुट हो गए और हमने देखा कि चंडीगढ़ के वीडियो तो काफी वायरल हुए थे। प्रधानमंत्री ने आगामी आने वाले योग दिवस सहित और भी कहीं विषयों पर चर्चा की।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via Mann ki baat
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

1 जून से रेलवे बढ़ाएगा 12 जोड़ी ट्रेनों में 33 डिब्बे, रेल यात्रियों को ग्रीष्मावकाश में मिलेगी राहत, जानें नाम

Shravan Kumar- मई 25, 2025 0
1 जून से रेलवे बढ़ाएगा 12 जोड़ी ट्रेनों में 33 डिब्बे, रेल यात्रियों को ग्रीष्मावकाश में मिलेगी राहत, जानें नाम
Railway-Facility 1 जून से रेलवे बढ़ाएगा 12 जोड़ी ट्रेनों में 33 डिब्बे, रेल यात्रियों को ग्रीष्मावकाश में मिलेगी राहत, जानें नाम जयपुर / जोधपुर ( 25 मई 2025 ) …

Most Popular

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मई 22, 2025
जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

मई 23, 2025
टीम भावना से किया गया कार्य ही सफलता दिलाता है : वसंत वेदमुथा - BHINMAL NEWS

टीम भावना से किया गया कार्य ही सफलता दिलाता है : वसंत वेदमुथा - BHINMAL NEWS

मई 24, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मई 22, 2025
जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

मई 23, 2025
टीम भावना से किया गया कार्य ही सफलता दिलाता है : वसंत वेदमुथा - BHINMAL NEWS

टीम भावना से किया गया कार्य ही सफलता दिलाता है : वसंत वेदमुथा - BHINMAL NEWS

मई 24, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...